Motorola Razr 50 Ultra आया 3C सर्टिफिकेशन पर नजर, फास्ट चार्जिंग का हुआ खुलासा

Motorola Razr 50 Ultra में 1.5K रेजॉल्यूशन वाली 6.9 इंच की लंबा pOLED डिस्प्ले है, जिसका 165Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 मई 2024 17:18 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Razr 50 Ultra में 1.5K रेजॉल्यूशन वाली 6.9 इंच की डिस्प्ले है।
  • Motorola Razr 50 Ultra में 4,000mAh की बैटरी मिल सकती है।
  • Motorola Razr 50 Ultra में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है।

Motorola Razr 50 Ultra में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।

Photo Credit: X/ Evan Blass (@evleaks)

Motorola जल्द ही अपने Motorola Razr 50 सीरीज के फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। ऑफिशियल घोषणा से पहले, आगामी Razr 50 Ultra को एक चीनी सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर देखा गया, जिससे इसकी फास्ट चार्जिंग रेट का पता चला है। यहां हम आपको Motorola Razr 50 Ultra के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Motorola Razr 50 Ultra की खासियतें


Motorola की Razr 50 लाइनअप, फ्लिप स्मार्टफोन में लेटेस्ट जनरेशन है। अब Razr 50 Ultra स्मार्टफोन XT-2453-2 मॉडल नंबर के साथ 3C सर्टिफिकेशन डाटाबेस पर सामने आया है। इस लिस्टिंग से पता चला है कि 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगा, जो कि इसके पिछले मॉडल के समान है। हाल ही में एक लीक में पता चला था कि जिसमें Razr 50 Ultra के फुल डिजाइन के साथ-साथ इसके स्पेसिफिकेशंस और कलर वेरिएंट का पता चला था।


Razr 50 Ultra के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


Motorola के नए Razr 50 Ultra को एक महीने पहले भारत में BIS प्लेटफॉर्म पर भी देखा गया था। ऐसे में इसकी रिलीज नजदीक होने की संभावना है। आपको बता दें कि Razr 50 Ultra में 6.9 इंच की pOLED डिस्प्ले है, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट है। इसके कवर पैनल में 4 इंच की छोटी पोलेड स्क्रीन दी गई है। प्रोसेसर के मामले में यह फोन Snapdragon 8s Gen 3 SoC से लैस हो सकता है। इसमें 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है।

इस स्मार्टफोन में 4,000mAh की बैटरी मिल सकती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर भी चलेगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  2. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  3. iQOO Z11i में मिल सकता है Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  5. FIFA World Cup 2026 LIVE: भारत में कहां देख सकेंगे मैच? फ्री स्ट्रीमिंग का ऑप्शन भी मिलेगा
  6. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
#ताज़ा ख़बरें
  1. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  2. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  3. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  4. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  5. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  6. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  7. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  8. Reliance की Jio Platforms लाएगी 4 अरब डॉलर का मेगा IPO
  9. Reliance Jio AI Call Agent: अब फोन पर बात करते हुए होगा खाना ऑर्डर, कैब बुकिंग! जानें कैसे काम करेगा Jio AI कॉल एजेंट
  10. 80 किमी रेंज वाली Raleigh One इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, रिमूवेबल बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.