Motorola Razr 50 Ultra की कीमत हो गई आधी! 42% डिस्काउंट पर मिल रहा फोन, जानें पूरा ऑफर

Motorola Razr 50 Ultra फ्लिप फोल्डेबल फोन अब 42% डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 मई 2025 15:24 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Razr 50 Ultra लॉन्च के समय से ही काफी पॉपुलर रहा है।
  • फोन में डुअल स्क्रीन सेटअप मिलता है और पावरफुल चिपसेट दिया गया है।
  • डिस्काउंट के बाद इसकी प्रभावी कीमत 68,549 रुपये हो जाती है।

Motorola Razr 50 Ultra में 6.9 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 165Hz का रिफ्रेश रेट है।

Motorola Razr 60 Ultra को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया है। जिसके बाद इससे पुराना मॉडल Motorola Razr 50 Ultra बहुत ही सस्ता हो गया है। Motorola Razr 50 Ultra को अगर आप खरीदना चाहते हैं तो यह बेहतरीन मौका है। क्योंकि यह फ्लिप फोल्डेबल फोन अब 42% डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। Motorola Razr 50 Ultra लॉन्च के समय से ही काफी पॉपुलर रहा है। लेकिन अपने प्राइस के चलते यह कई ग्राहकों की पहुंच से बाहर था। फोन में डुअल स्क्रीन सेटअप मिलता है, एक पावरफुल चिपसेट दिया गया है, साथ ही आकर्षक डिजाइन भी है। आइए जानते हैं इस फोन को आप कितने सस्ते में खरीद सकते हैं, और पूरा ऑफर क्या है। 
 

Motorola Razr 50 Ultra discount

Motorola Razr 50 Ultra की खरीद पर इस वक्त भारी छूट मिल रही है। Flipkart ने इस फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर दिया है। यूं तो फोन को फ्लिपकार्ट पर Rs 1,19,000 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है, लेकिन कंपनी इस फोन पर 42% का डिस्काउंट दे रही है। डिस्काउंट के बाद इसकी प्रभावी कीमत 68,549 रुपये हो जाती है। 

इतना ही नहीं, Flipkart ने Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदारी करने वालों के लिए 5% कैशबैक ऑफर दिया है। फोन पर हालांकि वर्तमान में कोई एक्सचेंज ऑफर नहीं है। बावजूद इसके फोन इतने सस्ते प्राइस पर मिल रहा है कि इसे अब कई इच्छुक ग्राहक आसानी से खरीद सकते हैं। 
 

Motorola Razr 50 Ultra Specifications

Motorola Razr 50 Ultra स्लीक डिजाइन में आता है जिसमें सिलिकॉन पॉलिमर बैक पैनल है और एल्युमीनियम का फ्रेम दिया गया है। फोन वाटर रसिस्टेंस के साथ आता है और कंपनी ने इसे IPX8 रेट किया है। भीतर की तरफ इसमें चमकदार 6.9 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 165Hz का रिफ्रेश रेट है। बाहर की ओर 4 इंच का डिस्प्ले मिलता है जिस पर Corning Gorilla Glass का प्रोटेक्शन दिया गया है। 

फोन में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट मिलता है जिसके साथ में कंपनी ने 12GB रैम, और 512GB स्टोरेज दी है। कैमरा की बात करें तो इसमें डुअल कैमरा सेटअप मिलता है जो 50+50MP का है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good one-handed usability
  • Best in class cover display
  • Quality cameras
  • Fast wired charging
  • Good gaming performance
  • All-day battery life
  • Bad
  • Gets hot when shooting video
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2640 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact and premium IP48-rated design
  • Excellent displays
  • Hard to beat cover display experience
  • Smooth software experience
  • Quick to charge with good battery life
  • Quality stereo speakers
  • Primary camera is top notch
  • Bad
  • Heats up when recording 4K video
  • Bottom speaker is easy to block
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Cover Display

4.00 इंच

Cover Resolution

1080x1272 पिक्सल

डिस्प्ले

7.00 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1224x2992 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16 Pro ग्लोबल लॉन्च जल्द, 6700mAh बैटरी, Dimensity चिप से होगा लैस!
  2. 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Lava Bold N2 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Motorola Edge 2026 हुआ लॉन्च 8GB रैम, 5000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ, जानें कीमत
  4. 50MP कैमरा, 7500mAh बैटरी से लैस Honor X7e हुआ लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक
  5. 13.3 इंच डिस्प्ले, 32GB रैम के साथ HP का नया लैपटॉप लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Moto G37 Power vs Realme C83 5G vs Oppo K14x 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, Bluetooth SIG पर लिस्टिंग
  2. 50MP कैमरा, 7500mAh बैटरी से लैस Honor X7e हुआ लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक
  3. 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Lava Bold N2 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Honor का लेटेस्ट फोन Honor X7e लॉन्च, 7500mAh बैटरी, 50MP कैमरा, जानें कीमत
  5. Acer TravelMate P6 14 AI, P2 Spin 14, TravelMate X2 15 और X2 14 लैपटॉप लॉन्च, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
  6. 13.3 इंच डिस्प्ले, 32GB रैम के साथ HP का नया लैपटॉप लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. 5000 रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला धांसू स्मार्टफोन
  8. Asus ने लॉन्च किए Zenbook 14, Vivobook S14, S16, Vivobook S14 Flip और S16 Flip लैपटॉप, जानें कैसे हैं फीचर्स
  9. Sony Bravia 7II 4K TV डॉल्बी विजन और Cognitive Processor XR के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Motorola Edge 2026 हुआ लॉन्च 8GB रैम, 5000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.