Motorola Razr 50 Ultra में हो सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, लीक हुआ प्राइस

इसके 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस लगभग 999 यूरो (लगभग 83,000 रुपये) का हो सकता है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 मई 2024 20:25 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 6.9 इंच (1,080 x 2,640 पिक्सल) OLED डिस्प्ले हो सकता है
  • इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल के कैमरा हो सकते हैं
  • Motorola इस सप्ताह Edge 50 Fusion को लॉन्च करेगी

इसकी बैटरी 4,000 mAh की हो सकती है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola का Razr 50 Ultra जल्द लॉन्च हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने इसके बारे में जानकारी नहीं दी है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 3 दिया जा सकता है। इसकी बैटरी 4,000 mAh की हो सकती है। 

टिप्सटर Steve Hemmerstoffer (@onleaks) ने Motorola Razr 50 Ultra के स्पेसिफिकेशंस और प्राइसिंग को लीक किया है। इसके 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 999 यूरो (लगभग 83,000 रुपये) का हो सकता है। पिछले वर्ष पेश किए गए Razr 40 Ultra का भी इतना ही प्राइस था। इस स्मार्टफोन को मिडनाइट ब्लू, हॉट पिंक और स्प्रिंग ग्रीन कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसमें 6.9 इंच (1,080 x 2,640 पिक्सल) OLED डिस्प्ले और 3.6 इंच का कवर डिस्प्ले हो सकता है। 

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 3 हो सकता है। इसमें 12 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज हो सकती है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल के कैमरा हो सकते हैं। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। Motorola Razr 50 Ultra की 4,000 mAh की बैटरी USB Type-C चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। 

Motorola इस सप्ताह Edge 50 Fusion को लॉन्च करेगी। पिछले महीने इस स्मार्टफोन को यूरोप सहित कुछ चुनिंदा मार्केट्स में पेश किया गया था। इसके साथ Motorola Edge 50 Ultra और Edge 50 Pro को भी लाया गया था। कंपनी का Edge 50 Pro पहले से देश में उपलब्ध है। ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर इसके लिए एक लैंडिंग वेबपेज पब्लिश किया गया है, जिस पर इसके स्पेसिफिकेशंस की जानकारी है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 2 SoC दिया जाएगा। यह Hot Pink, Forest Blue और Marshmallow Blue कलर्स में उपलब्ध होगा। इसका 6.7 इंच कर्व्ड pOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इस स्मार्टफोन में 12 GB तक RAM होगा। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 700C प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर दिया जाएगा। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium and compact design, IP52 rating
  • Vibrant pOLED folding display
  • Large and functional cover display
  • Good for gaming
  • Fluid software
  • Good daylight camera performance
  • Bad
  • Heats up with camera use
  • Slow wireless charging
  • Recorded video quality is average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 में मिलेगा MediaTek Dimensity 9500 Super Edition चिपसेट
  2. Android Auto नहीं किया है सेटअप? जानें स्टेप-बाय-स्टेप पूरा तरीका
  3. OPPO Reno 16 सीरीज की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म! 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी जैसे हो सकते हैं फीचर्स
  4. iPhone 17 Pro हो गया 22 हजार रुपये सस्ता! Flipkart सेल में सबसे धांसू ऑफर
  5. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकता है 6.7 इंच डिस्प्ले, 5,000mAh की बैटरी
  6. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10, Vivo T5 Pro जैसे फोन हुए 3000 रुपये तक महंगे!
  7. एक Samsung TV खरीदो, दूसरा TV फ्री पाओ! कुछ मॉडल्स के साथ मिलेगा ₹93,000 का Soundbar
  8. 11,000mAh बैटरी के साथ Honor X80 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, चार रंगों में देगा दस्तक!
  9. 10 हजार सस्ता खरीदें Xiaomi का 64MP कैमरा वाला फोन! आ गई धमाका डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 Pro हो गया 22 हजार रुपये सस्ता! Flipkart सेल में सबसे धांसू ऑफर
  2. OPPO Reno 16 सीरीज की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म! 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी जैसे हो सकते हैं फीचर्स
  3. 11,000mAh बैटरी के साथ Honor X80 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, चार रंगों में देगा दस्तक!
  4. 10 हजार सस्ता खरीदें Xiaomi का 64MP कैमरा वाला फोन! आ गई धमाका डील
  5. दुनिया के पहले ट्रिलिनेयर बने Elon Musk, SpaceX के शेयर्स ने बढ़ाई वेल्थ
  6. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकता है 6.7 इंच डिस्प्ले, 5,000mAh की बैटरी
  7. 48 पैसे में बनवाओ वीडियो! लॉन्च हुआ भारत का अपना वीडियो AI मॉडल
  8. एक Samsung TV खरीदो, दूसरा TV फ्री पाओ! कुछ मॉडल्स के साथ मिलेगा ₹93,000 का Soundbar
  9. Apple के आगामी MacBook में मिल सकता है टचस्क्रीन डिस्प्ले
  10. XElectron ने लॉन्च किया 180Hz के रिफ्रेश रेट के साथ पोर्टेबल गेमिंग मॉनिटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.