Motorola Razr (2019) की पहली सेल कोरोना वायरस की वजह से टली

COVID-19 यानी कोरोना वायरस की वज़ह से इस वक्त संपूर्ण भारत में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है, इस वजह से बड़ी-बड़ी टेक कंपनियों के डिवाइस लॉन्च और सेल रद्द किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 31 मार्च 2020 15:31 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Razr (2019) की पहली सेल अब होगी 15 अप्रैल को
  • प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को भी करना पड़ेगा थोड़ा और इंतज़ार
  • Motorola Razr (2019) की पहली सेल 2 अप्रैल को होनी थी आयोजित

Motorola Razr (2019) एक फोल्डेबल स्मार्टफोन है

पूरी दुनिया की तरह भारत भी इन दिनों COVID-19 कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है। कोरोना वायरस को फैलने से बचाने के लिए सरकार ने संपूर्ण भारत में 21 दिनों का लॉकडाउन लागू किया हुआ है, जो कि 14 अप्रैल तक चलेगा। इस वजह से हमने कई टेक कंपनियों को अपना निर्माण कार्य बंद करते या फिर लॉन्चिंग व प्रोडक्ट की सेल को रद्द करते देखा है। Motorola इससे प्रभावित होने वाली लेटेस्ट कंपनी है। मोटोरोला ने ऐलान किया है कि वह अपने Motorola Razr (2019) की पहली सेल 2 अप्रैल को नहीं आयोजित करेगी। अब सेल की तारीख 15 अप्रैल हो गई है। इसके अलावा जिन ग्राहकों ने प्री-ऑर्डर किया था, उन्हें अपने फोन को पाने के लिए अब थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ेगा।  

Motorola Mobility के एमडी और लेनोवो मोबाइल बिजनेस ग्रुप के देश प्रमुख प्रशांत मणि ने Motorola Razr (2019) फोल्डेबल फोन की पहली सेल को टालने का ऐलान किया है। लॉकडाउन के वर्तमान समय में किसी भी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की लॉजिस्टिक टीम के लिए 14 अप्रैल से पहले प्रोडक्ट की डिलीवरी करना असंभव होगा। अभी इस तारीख तक लॉकडाउन होना है। संभावना है कि लॉकडाउन की समय अवधि को 14 अप्रैल से आगे भी बढ़ाया जाए। इस स्थिति को समझते हुए सेल की नई तारीख पर भी पूरी तरह से भरोसा करना गलत होगा।

याद दिला दें कि मोटोरोला रेज़र (2019) फोन को 16 मार्च को भारत में लॉन्च किया गया था। इसके 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,24,999 रुपये है। यह इस साल भारत में लॉन्च हुआ दूसरा फोल्डेबल फोन है, इससे पहले Samsung Galaxy Z Flip फोन लॉन्च हो चुका है।

एंड्रॉयड 9 पाई पर चलने वाले मोटोरोला रेज़र में 6.2 इंच का फ्लेक्सिबल ओलेड एचडी+ डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 21:9 है। इस फोन में फोल्ड होने के बाद 2.7 इंच का सेकेंडरी (600x800 पिक्सल) क्विक व्यू डिस्प्ले मिलता है। इसका इस्तेमाल सेल्फी लेने, नोटिफिकेशन देखने, कंट्रोल म्यूज़िक प्लेबैक आदि के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम भी दिया गया है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2636 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Coronavirus
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
  2. Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
  3. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  4. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  5. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  6. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  7. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  8. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.