Motorola One Zoom और Moto Z4 को जल्द मिल सकता है एंड्रॉयड 10 अपडेट

Moto Z4, Motorola One Zoom Android 10 Update: ऐसा प्रतीत हो रहा है कि Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला अपने मोटोरोला वन ज़ूम और मोटो ज़ेड4 को एंड्रॉयड का लेटेस्ट वर्जन एंड्रॉयड 10 देने की तैयारी में है।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 7 नवंबर 2019 14:43 IST
ख़ास बातें
  • Motorola One Zoom, Moto Z4 एंड्रॉयड 10 के साथ हुआ स्पॉट
  • मोटोरोला वन ज़ूम और मोटो ज़ेड4 में है स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर
  • Moto Z4 का आखिरी अपडेट हो सकता है Android 10

Moto Z4, Motorola One Zoom Android 10 Update: मोटोरोला वन ज़ूम और मोटो ज़ेड4 को जल्द मिल सकता है एंड्रॉयड 10 अपडेट

Moto Z4, Motorola One Zoom Android 10 Update: ऐसा प्रतीत हो रहा है कि Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला हाल ही में लॉन्च किए गए अपने दो लेटेस्ट स्मार्टफोन मोटोरोला वन ज़ूम और मोटो ज़ेड4 को एंड्रॉयड का लेटेस्ट वर्जन Android 10 देने की तैयारी में है। Motorola One Zoom और Moto Z4 दोनों ही हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर पर चलते हैं। मोटो ज़ेड4 कंपनी की ज़ेड सीरीज़ में लेटेस्ट स्मार्टफोन है, दोनों ही फोन एंड्रॉयड पाई आउट-ऑफ-द-बॉक्स के साथ उतारे गए हैं लेकिन अब Motorola ब्रांड के दोनों ही हैंडसेट को वाई-फाई एलायंस वेबसाइट पर एंड्रॉयड 10 के साथ स्पॉट किया गया है।
 

Motorola One Zoom, Moto Z4 Update

मोटोरोला ब्रांड के दोनों ही हैंडसेट वाई-फाई एलायंस वेबसाइट पर स्पॉट किए गए हैं और सबसे पहले Nashville Chatter ने रिपोर्ट किया है। सर्टिफिकेशन के समय दोनों ही डिवाइस एंड्रॉयड 10 पर चल रही थी। Motorola One Zoom का मॉडल नंबर XT2010-1 और Moto Z4 का मॉडल नंबर XT1980-4 है।
Advertisement
 

सर्टिफिकेशन के आधार पर यह स्पष्ट है कि मोटोरोला वन ज़ूम और मोटो ज़ेड4 दोनों ही स्मार्टफ़ोन Android 10 के लिए तैयार हैं। एंड्रॉयड 10 अपडेट को भविष्य में इन हैंडसेट के लिए रोल आउट किया जा सकता है। ये एंड्रॉयड 10 पर अपडेट होने वाले पहले मोटोरोला स्मार्टफोन होंगे।

Motorola One Zoom को कुछ समय पहले लॉन्च किया गया है और यह क्वाड-कैमरा सेटअप के साथ आता है। यह स्मार्टफोन के लिए पहला प्रमुख सॉफ्टवेयर अपडेट होगा। गौर करने वाली बात यह है कि Motorola ने इन दोनों ही हैंडसेट को भारत में लॉन्च नहीं किया है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Motorola, Motorola One Zoom, Moto Z4
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.