Motorola One Vision की तस्वीरें आईं सामने, 15 मई को हो सकता है लॉन्च

Motorola One Vision के रेंडर्स को Mobielkopen द्वारा लीक किया गया है। यह खुलासा करता है कि इस डार्क ब्लू वेरिएंट होगा, पिछले हिस्से पर ग्रेडिएंट फिनिश के साथ।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 मई 2019 18:59 IST
ख़ास बातें
  • Motorola फोन आधिकारिक तौर पर 15 मई को पेश किया जाएगा
  • सैमसंग के एक्सीनॉस 9610 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद
  • Motorola One Vision में फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन वाला 21:9 डिस्प्ले होगा
Motorola One Vision के रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) इंटरनेट पर सार्वजनिक हुए हैं। यह तो पहले से पता है कि Motorola नए एंड्रॉयड वन डिवाइस पर काम कर रही है। अब तक मिली जानकारियों से साफ है कि इनमें से एक हैंडसेट Motorola One Vision भी है। इसे अगले हफ्ते ब्राज़ील में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इस स्मार्टफोन को कई बार अलग-अलग सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट किया जा चुका है। कुछ तस्वीरें भी लीक हुई हैं। अब  Motorola One Vision एक बार फिर सुर्खियों में है। तस्वीरें सामने आने से इस फोन के डिज़ाइन के बारे में ज़्यादा कुछ पता चला है।

Motorola One Vision के रेंडर्स को Mobielkopen द्वारा लीक किया गया है। यह खुलासा करता है कि इस डार्क ब्लू वेरिएंट होगा, पिछले हिस्से पर ग्रेडिएंट फिनिश के साथ। लीक हुई तस्वीर में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप और फिंगरप्रिंट सेंसर भी नज़र आ रहा है। आप जैसे ही तस्वीर को ज़ूम करेंगे। कैमरा मॉड्यूल के बगल में लिखे टेक्स्ट से साफ हो जाएगा कि मोटोरोला वन विज़न में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा और यह क्वाड पिक्सल टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। टेक्स्ट एफ/1.7 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन की भी पुष्टि करते हैं।
 

दावा किया गया है कि यह Motorola फोन आधिकारिक तौर पर 15 मई को पेश किया जाएगा। इससे पहले Motorola One Vision को गूगल की एआरकोर वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। बीते महीने ही होल पंच डिस्प्ले से लैस इस फोन की ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें भी सामने आईं थी। इसे हाल ही में Geekbench पर भी लिस्ट किया गया। लिस्टिंग में फोन 6 जीबी रैम और एंड्रॉयड पाई से लैस था। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Motorola One Vision में फुल-एचडी+ (1080x2520 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 21:9 डिस्प्ले होगा। लेकिन स्क्रीन की साइज़ का पता नहीं चल पाया है।

फोन में सैमसंग के एक्सीनॉस 9610 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। यह 4 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। Motorola इस फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा देगी। यह वीडियो 3डी एचडीआर, लॉन्ग एक्सपोज़र, डिजिटल वेलबिइंग और डॉल्बी ऑडियो जैसे फीचर को भी सपोर्ट करेगा। फोन में 3,500 एमएएच की बैटरी दिए जाने का दावा है। फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट को लेकर कुछ नहीं पता है। उम्मीद है कि कंपनी अपने इस हैंडसेट को भारतीय मार्केट में भी लॉन्च करेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Motorola One Vision

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Pro+ vs Samsung Galaxy A37 5G vs Vivo V70: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  2. WhatsApp में बदल गया मैसेज एडिटिंग का अंदाज! अब ज्यादा आसानी से कर सकेंगे सुधार
  3. Elon Musk से छिना ट्रिलिनेयर का खिताब, SpaceX का शेयर प्राइस गिरने का असर
  4. GTA 6 खरीदना पड़ेगा महंगा? शुरू हुई प्री-बुकिंग, सामने आया ऑफिशियल प्राइस
  5. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  6. Redmi K90 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. बोरिंग Resume बनाना छोड़ो! ChatGPT से चंद मिनटों में ऐसे तैयार करें प्रोफेशनल CV
  8. Airtel का जबरदस्त ऑफर, ग्राहकों को फ्री मिल रहे 3800 रुपये के बेनिफिट्स, ऐसे करें क्लैम
  9. अब WhatsApp खुद बताएगा नंबर भरोसेमंद है या नहीं, आ रहा नया फीचर
  10. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max के कैमरा में होगा बड़ा अपग्रेड! सेंसर साइज को लेकर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.