Motorola One Vision 20 जून को होगा भारत में लॉन्च, टीज़र से मिली जानकारी

बता दें कि Motorola One Vision की कीमत 299 यूरो (करीब 23,500 रुपये) है। भारत में भी दाम इसी के आसपास रहने की उम्मीद है।

Motorola One Vision 20 जून को होगा भारत में लॉन्च, टीज़र से मिली जानकारी
ख़ास बातें
  • ब्राज़ील में पहले ही लॉन्च हो चुका है मोटोरोला वन विज़न
  • Motorola One Vision की बैटरी 3,500 एमएएच की है
  • Motorola One Vision में 48 मेगापिक्सल का कैमरा है
विज्ञापन
लेनोवो के मोटोरोला ब्रांड ने हाल ही में Motorola One Vision स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। यह होल-पंच डिस्प्ले के साथ आने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। अब साफ हो गया है कि मोटोरोला वन विज़न को भारत में 20 जून को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अपने लेटेस्ट फोन को भारत में लॉन्च करने के संबंध में जानकारी एक टीज़र ज़ारी करके दी है। गौर करने वाली बात है कि मोटोरोला ने बीते हफ्ते ही 20 जून को एक इवेंट के संबंध में मीडिया इनवाइट भेजे थे। इस वक्त कंपनी ने सिर्फ यही बताया था कि वह भारतीय मार्केट में एक प्रीमियम डिवाइस लाने वाली है।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, Motorola India ने ट्विटर पर Motorola One Vision के लॉन्च का टीज़र ज़ारी किया है। बीते हफ्ते कंपनी ने 20 जून को एक इवेंट में एक प्रीमियम डिवाइस लॉन्च करने की जानकारी दी थी। उस वक्त फोन के नाम को लेकर कुछ नहीं बताया गया था। लेकिन लेटेस्ट टीज़र से साफ हो गया है कि कंपनी Motorola One Vision को लाने की तैयारी कर रही है। टीज़र में लिखा गया है, "Let's move a notch ahead with a wider perspective! Get ready to experience #ANewVision" एक वीडियो भी इस्तेमाल किया गया है जिसमें होल पंच डिस्प्ले वाला एक फोन नज़र आ रहा है। इशारा साफ है। कंपनी 21:9 सिनेमा विज़न आस्पेक्ट रेशियो डिस्प्ले वाले मोटोरोला वन विज़न की बात कर रही है।

बता दें कि Motorola One Vision की कीमत 299 यूरो (करीब 23,500 रुपये) है। भारत में भी दाम इसी के आसपास रहने की उम्मीद है। फोन सेफायर ब्लू और ब्राउन रंग में मिलेगा।

Motorola One Vision स्पेसिफिकेशन
मोटोरोला वन विज़न में होल-पंच डिज़ाइन है। पिछले हिस्से पर वर्टिकल पोज़ीशन में दो रियर कैमरे दिए गए हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर भी पिछले हिस्से पर है और हैंडसेट ग्लॉसी ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आता है। हाइब्रिड-डुअल सिम फोन एंड्रॉयड पाई पर चलता है और यह एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। Motorola One Vision में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2520 पिक्सल) डिस्प्ले है, 21:9 सिनेमाविज़न आस्पेक्ट रेशियो के साथ। हैंडसेट में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ एक्सीनॉस 9609 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन में 4 जीबी रैम दिए गए हैं और इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करना संभव होगा।

अब बात डुअल रियर कैमरा सेटअप की। Motorola One Vision में पिछले हिस्से पर एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल कैमरा है। इसके साथ जुगलबंदी में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का कैमरा काम करेगा। फोन डुअल-एलईडी फ्लैश, 8x डिजिटल ज़ूम, पोर्ट्रेट मोड, मैनुअल मोड, सिनेमाग्राफ, पनोरमा, एक्टिव डिस्प्ले मोड और ऑटो एचडीआर फीचर के साथ आता है। फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Motorola One Vision की बैटरी 3,500 एमएएच की है और यह टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके बारे में 15 मिनट की चार्जिंग में 7 घंटे की बैटरी लाइफ देने का दावा है। कनेक्टिविटी फीचर में ब्लूटूथ 5, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, एनएफसी, जीपीएस, ए-जीपीएस और ग्लोनास शामिल हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, कंपास और मैगनेटोमीटर इस फोन का हिस्सा हैं। मोटोरोला वन विज़न का डाइमेंशन 160.1x71.2x8.7 मिलीमीटर है और वज़न 181 ग्राम।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Appealing design and good build quality
  • Dependable performance
  • Clean Android UI
  • Impressive night vision mode
  • कमियां
  • Below-average battery life
  • Unimpressive display quality
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरएक्सीनॉस 9609
फ्रंट कैमरा25-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  2. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स 81 प्रतिशत बढ़ी, Tata Motors का टॉप रैंक बरकरार
  3. जापान ने बनाया 'इंसानों का फ्रिज'! वीडियो शेयर कर हर्ष गोयनका बोले- इसे हर सड़क किनारे लगा देना चाहिए
  4. iQOO Z11 में मिलेगा नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल, भारत में इस महीने होगा लॉन्च
  5. WhatsApp पर ये गलती भर देगी फोन की स्टोरेज, सेटिंग में आज ही करें ये बदलाव, दो बार नहीं सेव होंगे फोटो
  6. रेगिस्तान में भी उगेंगे पेड़? 14 साल के बच्चे ने बनाया हवा से पानी निकालने वाला सिस्टम, ऐसे करता है काम
  7. Samsung Galaxy F70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: कौन सा है बेहतर?
  8. अब चाभी या बैग खोने की टेंशन नहीं! JioTag 2 ब्लूटूथ ट्रैकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  9. Poco M8 Power कल होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  10. Flipkart Freedom Sale से पहले ₹6,499 सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 FE 5G
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »