Motorola One Fusion+ भारत में आज दोपहर 12 बजे होगा लॉन्च, ये हैं इसकी खूबियां

Motorola One Fusion+ को आज दोपहर 12 बजे (आईएसटी) लॉन्च किया जाएगा। फोन फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा और ई-कॉमर्स दिग्गज ने फोन के कई फीचर्स पहले ही टीज़ कर दिए हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 16 जून 2020 10:47 IST
ख़ास बातें
  • Motorola One Fusion+ पॉप-अप सेल्फी कैमरा से है लैस
  • इसकी दूसरी यूएसपी इसका कैमरा और 5,000 एमएएच बैटरी है
  • मोटोरोला वन फ्यूज़न+ भारत में आज दोपहर 12 बजे होगा लॉन्च

Motorola One Fusion+ में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और पॉप-अप सेल्फी कैमरा है

Motorola One Fusion+ आज भारत में लॉन्च होने वाला है। Flipkart पर फोन को पहले से ही टीज़ किया जा रहा है, जिससे यह पुष्टि होती है कि फोन फ्लिपकार्ट पर उपलब्धत होगा। मोटोरोला वन फ्यूज़न+ की कीमत और अन्य जानकारियां आज सामने आएंगी। मोटोरोला वन फ्यूज़न+ फोन को पिछले हफ्ते यूरोप में पेश किया गया था और अब यह फोन भारतीय बाजार में भी लॉन्च हो रहा है। Motorola One Fusion+ में पीछे की ओर एक क्वाड-कैमरा सेटअप और फ्रंट में एक पॉप-अप कैमरा मॉड्यूल है। स्मार्टफोन में एक बड़ी 5,000 एमएएच बैटरी है।

मोटोरोला वन फ्यूज़न+ को आज दोपहर 12 बजे (आईएसटी) लॉन्च किया जाएगा। फोन फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा और ई-कॉमर्स दिग्गज ने फोन के कई फीचर्स पहले ही टीज़ कर दिए हैं। Motorola One Fusion+ की भारतीय कीमत इसकी यूरोपीयन कीमत के समान ही होने की संभावना है। फोन के 6 जीबी + 128 जीबी मॉडल को यूरोप में 299 यूरो (लगभग 25,400 रुपये) में लॉन्च किया गया था। यह दो रंग विकल्पों में आता है - ट्वाइलाइट ब्लू और मूनलाइट व्हाइट।
Advertisement
 

Motorola One Fusion+ specifications

डुअल-सिम (नैनो) मोटोरोला वन फ्यूज़न+ अन्य लेनोवो के स्वामित्व वाले मोटोरोला डिवाइसों की तरह ही स्टॉक एंड्रॉयड 10 पर चलता है। इसमें 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 395ppi पिक्सल डेनसिटी के साथ 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) नॉच-लेस डिस्प्ले दिया गया है। यह स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट पर काम करता है, जिसे ऐड्रेनो 618 जीपीयू और 6 जीबी रैम के साथ जोड़ा गया है। इंटरनल स्टोरेज 128 जीबी है, जिसे हाइब्रिड माइक्रोएसडी कार्ड सॉल्यूशन के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Motorola One Fusion+ के पीछे शामिल क्वाड कैमरों में एफ/1.8 अपर्चर के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एफ/2.2 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, एफ/2.4 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एफ/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। फ्रंट में पॉप-अप कैमरा मॉड्यूल में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल है, जिसका अपर्चर एफ/2.2 है।
Advertisement

फोन में 5,000 एमएएच बैटरी है, जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। मोटोरोला वन फ्यूज़न+ के कनेक्टिविटी विकल्पों में ब्लूटूथ 5, वाई-फाई 802.11 एसी, जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और डुअल 4जी वीओएलटीई शामिल हैं। मोटोरोला वन फ्यूज़न+ पर एक रियर फिंगरप्रिंट सेंसर है और यह एक समर्पित गूगल असिस्टेंट बटन के साथ आता है। डिवाइस का डाइमेंशन 162.9x76.9x9.6 मिलीमीटर और वज़न 210 ग्राम है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Powerful processor
  • Decent cameras
  • Near-stock Android
  • Loud bottom-firing speaker
  • Bad
  • Big and bulky
  • Relatively slow charging
  • Average low-light video quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.