• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Motorola One Action की तस्वीरें लीक, तीन रियर कैमरे और होल पंच डिस्प्ले की मिली झलक

Motorola One Action की तस्वीरें लीक, तीन रियर कैमरे और होल-पंच डिस्प्ले की मिली झलक

Motorola One Action को पहले बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर लिस्ट किया गया था। इससे फोन के कुछ अहम स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ था।

Motorola One Action की तस्वीरें लीक, तीन रियर कैमरे और होल-पंच डिस्प्ले की मिली झलक
ख़ास बातें
  • Motorola One Action में सैमसंग एक्सीनॉस 9609 प्रोसेसर हो सकता है
  • गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा होगा मोटोरोला वन एक्शन
  • Motorola One Action को पहले बेंचमार्क साइट Geekbench पर लिस्ट किया गया था
विज्ञापन
Motorola भारतीय मार्केट में अपने स्मार्टफोन Motorola One Vision को लाने की तैयारी कर रही है। इस फोन का टीज़र Flipkart पर ज़ारी हो चुका है। कंपनी 20 जून को मीडिया इवेंट आयोजित करने वाली है। भले ही एक तरफ Motorola अपने नए स्मार्टफोन Motorola One Vision के लॉन्च में  व्यस्त है। दूसरी तरफ, कंपनी द्वारा Motorola One Action पर काम करने की जानकारी सामने आई है। इस फोन के रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) लीक हुई हैं। इससे फोन के डिज़ाइन का खुलासा हुआ है।

Motorola One Action को पहले बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर लिस्ट किया गया था। इससे फोन के कुछ अहम स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ था। अब इस स्मार्टफोन का डिज़ाइन रेंडर 91Mobiles द्वारा साझा किया गया है। कथित रेंडर से खुलासा हुआ है कि मोटोरोला वन एक्शन में होल-पंच डिजाइन होगा। यह बेहद ही पतले बेज़ल के साथ आएगा।

ऐसा प्रतीत होता है कि Motorola One Action में पिछले हिस्से पर ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा, वर्टिकल पोज़ीशन में। कैमरा मॉड्यूल के नीचे डुअल-टोन एलईडी फ्लैश है। रेंडर में बताया गया है कि मोटोरोला वन एक्शन में 117 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला वाइड एंगल कैमरा होगा। यह रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। यह स्मार्टफोन गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा होगा। इसकी ब्रांडिंग फोन के पिछले हिस्से पर है।

Motorola ने पावर और वॉल्यूम बटन को दायें किनारे पर जगह मिली है। बायीं तरफ सिम ट्रे है। निचले हिस्से पर स्पीकर ग्रिल, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और माइक्रोफोन को जगह मिली है।

GeekBench की लिस्टिंग के मुताबिक, Motorola One Action में सैमसंग एक्सीनॉस 9609 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। ये हार्डवेयर  Motorola One Vision फोन का भी हिस्सा हैं। खबर है कि इसका एक 3 जीबी रैम वेरिएंट भी होगा। इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प होंगे- 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी। इसके अलावा मोटोरोला वन एक्शन की बैटरी 3500 एमएएच की हो सकती है और यह ब्लू, गोल्ड और व्हाइट रंग में आएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Motorola One Action
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  4. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  5. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  6. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  7. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  9. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »