Motorola One Action की अगली सेल दोपहर 4 बजे Flipkart पर, मिलेंगे ये ऑफर्स

Motorola One Action Sale: यदि आप पहली सेल में मोटोरोला वन एक्शन को नहीं खरीद पाए तो कोई बात नहीं, फोन की अगली सेल आज दोपहर 4 बजे एक बार फिर Flipkart पर शुरू होगी।

Motorola One Action की अगली सेल दोपहर 4 बजे Flipkart पर, मिलेंगे ये ऑफर्स

Motorola One Action Sale: मोटोरोला वन एक्शन सेल दोपहर 4 बजे Flipkart पर

ख़ास बातें
  • Motorola One Action का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप थोड़ा अलग है
  • Motorola One Action में सैमसंग एक्सीनॉस 9609 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम हैं
  • मोटोरोला वन एक्शन की भिड़ंत Realme 5 Pro व Redmi Note 7 Pro से
विज्ञापन
Motorola One Action Sale: मोटोरोला वन एक्शन स्मार्टफोन खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए काम की खबर है। मोटोरोला वन एक्शन की पहली सेल दोपहर 12 बजे शुरू हुई थी। यदि आप पहली सेल में हैंडसेट को नहीं खरीद पाए तो कोई बात नहीं, फोन की अगली सेल आज दोपहर 4 बजे एक बार फिर Flipkart पर शुरू होगी। याद करा दें कि Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला ने पिछले हफ्ते भारतीय बाजार में मोटोरोला वन एक्शन को लॉन्च किया था।

मोटोरोला वन एक्शन की अहम खासियतों की बात करें तो यह स्मार्टफोन 117 डिग्री अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस एक्शन कैमरे के साथ आता है। इसे वीडियो को डिटेल के साथ कैपचर करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। आइए आपको Motorola One Action की भारत में कीमत, लॉन्च ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी देते हैं।
bepger8s

Motorola One Action Sale: मोटोरोला वन एक्शन की कीमत है 13,999 रुपये
Photo Credit: Flipkart

Motorola One Action price in India, लॉन्च ऑफर्स

भारत में मोटोरोला वन एक्शन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये तय की गई है। जैसा कि हमने आपको बताया मोटोरोला ब्रांड के इस हैंडसेट की अगली सेल आज दोपहर 4 बजे फ्लिपकार्ट पर होगी। मोटोरोला वन एक्शन के दो कलर वेरिएंट उतारे गए हैं, डेनिम ब्लू और पर्ल व्हाइट रंग में मिलेगा।


मोटोरोला वन एक्शन के साथ मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक मिलेगा। ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा उपलब्ध होगी। एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। Jio यूज़र्स को 2,200 रुपये का कैशबैक और 125 जीबी तक अतिरिक्त डेटा मिलेगा। 
 

Motorola One Action specifications

डुअल-सिम (नैनो) मोटोरोला वन एक्शन एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है। इसे एंड्रॉयड 10 और एंड्रॉयड 11 अपडेट मिलने की गारंटी है। फोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2520 पिक्सल) आईपीएस सिनेमाविज़न डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 21:9 है। इसमें ऑक्टा-कोर सैमसंग एक्सीनॉस 9609 प्रोसेसर के साथ माली जी72 एमपी3 जीपीयू और 4 जीबी रैम है।

मार्केट में मौज़ूद अन्य स्मार्टफोन की तुलना में Motorola One Action का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप थोड़ा अलग है। यह एक्शन शॉट्स कैपचर करने के लिए बना है। कंपनी ने इनहांस्ड वीडियो स्टेबलाइज़ेशन दिया है। रियर कैमरा सेटअप वर्टिकल पोजीशन में लैंडस्केप शॉट कैपचर करने में सक्षम है।

मोटो वन एक्शन के पिछले हिस्से पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ एक एक्शन कैमरा है। इसका लेंस एफ/ 2.2 अपर्चर वाला है और यह 117 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू को सपोर्ट करता है। इसके अलावा 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है।

सेल्फी के लिए मोटोरोला वन एक्शन में 12 मेगापिक्सल का कैमरा है। सेल्फी कैमरा पोर्ट्रेट लाइटिंग, शॉट ऑप्टीमाइज़ेशन, ऑटो स्माइल कैपचर, ग्रुप सेल्फी, पोर्ट्रेट मोड और सिनेमाग्राफ जैसे फीचर को सपोर्ट करता है।

मोटोरोला वन एक्शन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। फोन के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, फिंगरप्रिंट, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं।

मोटोरोला ने इस फोन में 3,500 एमएएच की बैटरी दी है और यह 10 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हैंडसेट का डाइमेंशन 160.1x71.2x9.15 मिलीमीटर है और वज़न 160 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality and unique design
  • Lag-free performance
  • Stock Android experience
  • कमियां
  • Small battery and slow charging
  • Disappointing display quality and content scaling issues
  • Can’t capture still photos with ultra-wide camera
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सिनोस 9609
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  3. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  4. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  5. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  6. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  8. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  10. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »