Motorola Nio के ‘Sky’ कलर वेरिएंट की तस्वीरें लीक, क्वाड रियर कैमरा की भी मिली झलक!

रिपोर्ट इशारा करती है कि Motorola Nio फोन 105 हर्ट्ज़ डिस्प्ले रिफ्रेश रेट से लैस होगा। मोटोरोला ब्रांड के इस फोन का कोडनेम ‘Nio' होगा, जो कि स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस होगा।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 18 जनवरी 2021 14:11 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Nio में फीचर हो सकती है डुअल होल-पंच स्क्रीन
  • यह फोन ‘Sky’ और ‘Beryl’ कलर वेरिएंट में दे सकता है दस्तक
  • Motorola Edge S हो सकता है कथित मोटोरोला नियो फोन

साल 2021 की पहली तिमाही में लॉन्च हो सकता है फोन

Motorola Nio की कथित तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई है, जिसमें आगामी फोन का डिज़ाइन और कलर वेरिएंट देखने को मिला है। टिप्सटर ने Motorola डिवाइस की इन तस्वीरों को ‘Nio' कोडनेम के साथ स्पॉट किया है, जो कि पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाया हुआ है। फोन में रंग के विकल्प के साथ-साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप भी देखा जा सकता है, सेंसर्स के नीचे फ्लैश को जगह दी गई है। फोन का प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का हो सकता है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि मोटोरोला नियो के फ्रंट में डुअल होल-पंच स्क्रीन मौजूद है।

Nils Ahrensmeier(@NilsAhrDE) द्वारा इन तस्वीरों को चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो और Voice पर पब्लिश किया गया है। टिप्सटर के अनुसार, Motorola Nio स्मार्टफोन को ‘Sky' नाम के कलर के साथ देखा गया है। कथित रूप से Motorola फोन का ‘Beryl' वेरिएंट भी हो सकता है।
Advertisement

तस्वीरों में देख सकते हैं कि मोटोरोला नियो के दाएं किनारे पर वॉल्यूम बटन और पावर व फिंगरप्रिंट बटन मौजूद है। इन तस्वीरों में स्मार्टफोन के बैक पैनल पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप के नीचे 64 मेगापिक्सल और ऑडियो ज़ूम कीवर्ड लिखे देखे जा सकते हैं।

फोन के फ्रंट पैनल की तस्वीर में फोन का सेटिंग्स पेज देखा जा सकता है, जिसमें लिखा है ‘Motorola Edge Plus'। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि तस्वीर में दिखा डिवाइस प्रोटोटाइप हो सकता है। टिप्सटर ने यह भी कहा है कि संभावना है कि मोटोरोला फोन का कोडनेम ‘Nio' हो सकता है, यह कथित Motorola Edge S भी हो सकता है।
Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, मोटोरोला नियो एंड्रॉयड 11 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर काम करेगा और इसमें फुल-एचडी+ (1,080x2,520 पिक्सल) डिस्प्ले फीचर किया जाएगा। नियो को लेकर यह भी जानकारी दी गई है कि इसमें 12 जीबी तक रैम दिया जाएगा। रिपोर्ट इशारा करती है कि यह फोन 105 हर्ट्ज़ डिस्प्ले रिफ्रेश रेट से लैस होगा। मोटोरोला ब्रांड के इस फोन का कोडनेम ‘Nio' होगा, जो कि स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस होगा।
Advertisement

Motorola Nio फोन Motorola Edge S भी हो सकता है... जो कि साल 2021 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel City 300 5G लॉन्च, 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ नए कलर वेरिएंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. स्मार्टफोन से ऊब गए हैं? जापानी कंपनी का ये नया 4G फोन आपको चौंका देगा
  2. itel City 300 5G लॉन्च, 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ नए कलर वेरिएंट
  3. मैं लैब्राडोर नहीं बनना चाहता, सैम ऑल्टमैन का एलन मस्क को जवाब, इंसानों पर रहना चाहिए AI का कंट्रोल
  4. Philips TAB4304/94 साउंडबार, 3 ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Havells लाया भारत का पहला एजेंटिक AI सीलिंग फैन, बातों को समझेगा और फिर देगा हवा
  6. ₹15000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, विजय सेल्स पर हो रही बचत
  7. फैक्टरी भी चला सकता है AI? भारत में Siemens ने लॉन्च किया Eigen Engineering Agent 
  8. Mahindra XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग
  9. Nvidia में नहीं होगी Jensen Huang की वापसी, कंपनी कर रही नए CEO की तलाश
  10. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.