मोटोरोला मोटो एक्स फोर्स 'ना टूटने वाले' फोन की कीमत हुई लीक

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 9 सितंबर 2015 13:33 IST
मोटोरोला एक 'ना टूटने वाले' स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। इस संबंध में एक नई रिपोर्ट सामने आई है। पिछले हफ्ते आई एक रिपोर्ट में मोटोरोला बाउंस की तस्वीर और स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक किए गए थे। नई रिपोर्ट में डिवाइस के आधिकारिक नाम 'मोटो एक्स फोर्स' के बारे में बताया गया है। साथ में लॉन्च की तारीख, कीमत और मोटो मेकर सपोर्ट के बारे में भी खुलासा हुआ है।

अफसोस की बात यह है कि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया कि 'ना टूटने वाले' का मतलब क्या है। वैसे, यह एमआईएल-एसटीडी रेटिंग हो सकती है। मोटोरोला 'बाउंस' एक्स फोर्स स्मार्टफोन को इस साल दिसंबर में लॉन्च किए जाने की ओर इशारा किया गया है। इस डिवाइस की कीमत CNY 4,000 (करीब 42,000 रुपये) होगी।
Advertisement

खुलासा चीन के नामी टिप्सटर @upleaks द्वारा किया गया है जिन्होंने अपने वीबो पोस्ट में मोटो एक्स फोर्स के बारे में कई जानकारियां दी हैं। इस पोस्ट के मुताबिक, मोटोरोला अपने मोटो बाउंस स्मार्टफोन को कुछ देश में मोटो एक्स फोर्स के नाम से लॉन्च करेगा। फोन के बारे में सबसे पहले जानकारी मोबीपिकर द्वारा दी गई थी।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो मोटोरोला मोटो एक्स फोर्स में 5.43 इंच का क्यूएचडी (1440x2560 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले, 2 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 प्रोसेसर, 3जीबी का रैम, 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने का दावा किया गया है। मोटो एक्स फोर्स 32जीबी और 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ आएगा और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी मौजूद होगा। कहा गया है कि मोटोरोला इस हैंडसेट के साथ मोटो मेकर कस्टमाइज़ेशन का विकल्प भी देगा।
Advertisement

दूसरी तरफ, मोटोरोला इंडिया 14 सितंबर को भारत में अपने मोटो एक्स प्ले स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने इसके लिए मीडिया इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि हैंडसेट की बिक्री उसी दिन ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर शुरू हो। गौरतलब है कि मोटो एक्स प्ले स्मार्टफोन को अमेरिका में $399 (करीब 27,000 रुपये) लॉन्च किया गया था।
Advertisement

आपको याद दिला दें कि हैंडसेट में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले है। इसमें 3630एमएएच की बैटरी है। एक्स प्ले का रियर कैमरा 21 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का। डिवाइस में 1.7गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 प्रोसेसर है और साथ में 2जीबी का रैम। स्मार्टफोन के अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट हैं जिसकी शुरुआत 16जीबी से होगी। डिवाइस में माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के लिए सपोर्ट भी उपलब्ध है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  3. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  4. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  5. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  6. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  7. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  8. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  9. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  10. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.