Moto G84 होगा 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, रेंडर्स स्पेसिफिकेशंस हुए लीक

Moto G84 5G में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा मिलेगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 अगस्त 2023 11:54 IST
ख़ास बातें
  • Moto G84 5G में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा मिलेगा।
  • Moto G84 5G के फ्रंट में एक सेंट्रल-अलाइंड पंच-होल कटआउट डिस्प्ले मिलेगी।
  • Moto G84 5G में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी।

Moto G84 5G में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा मिलेगा।

Photo Credit: Twitter/@evleaks

Motorola कथित तौर पर दो G-सीरीज स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। हाल ही में Moto G54 के प्रेस रेंडर में सामने आए थे। अब टिपस्टर Evleaks द्वारा शेयर किए गए लीक रेंडर में भी Moto G84 5G नजर आया है। फोटो में फोन के बारे में काफी कुछ पता चलता है। आगामी स्मार्टफोन पहले ही टीडीआरए और एफसीसी सर्टिफिकेशन पर नजर आ चुका है जो स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च का संकेत देता है। Moto G84 5G बीते साल लॉन्च हुए G82 के सक्सेसर के तौर पर आ सकता है।


Moto G84 5G के रेंडर हुए लीक


Advertisement
लीक हुए रेंडर के मुताबिक, Moto G84 5G का फॉर्म फैक्टर थोड़ा बॉक्सी है। ब्रांड के बैटविंग जैसे लोगो के साथ बैक पैनल पर एक उभरा हुआ स्क्वाअर कैमरा मॉड्यूल है। दाईं ओर पावर और वॉल्यूम रॉकर बटन हैं, वहीं सिम ट्रे बाईं ओर है। यह साफ नहीं है कि पावर बटन, फिंगरप्रिंट स्कैनर के तौर पर काम करेगा या फोन में इन-स्क्रीन स्कैनर अलग से दिया जाएगा।

Moto G84 5G के फ्रंट में एक सेंट्रल-अलाइंड पंच-होल कटआउट डिस्प्ले मिलेगी। स्क्रीन के आसपास स्लिम बेजेल्स हैं। स्मार्टफोन में ड्यूल रियर कैमरे सेटअप होगा, जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा मिलेगा। फोन के निचले हिस्से में एक यूएसबी-सी पोर्ट, एक 3.5 मिमी हेडफोन जैक और एक स्पीकर ग्रिल दिया गया है। रेंडरर्स से पता चला है कि Moto G84 5G कलर ऑप्शन के मामले में रेड, ब्लैक और सिल्वर कलर्स में उपलब्ध है। Moto G84 5G के मुख्य स्पेसिफिकेशन के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं है। FCC सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से पता चला था कि फोन में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी।  
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  2. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  3. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम!
  4. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  2. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  3. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  4. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  5. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  6. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  7. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  8. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  9. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  10. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.