Motorola Moto G10 Play के कथित रेंडर्स आए सामने, स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन लीक

मोटो जी10 प्ले के डिस्प्ले को लेकर कहा गया है कि यह 6.5 इंच के आसपास होगा। फ्लैट डिस्प्ले में साइज़ेबल चिन और होल-पंच कटआउट दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल में स्थित ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 3 नवंबर 2020 14:19 IST
ख़ास बातें
  • Moto G10 Play में 6.5 इंच डिस्प्ले फीचर किया जा सकता है
  • मोटो जी10 प्ले में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • फोन को मिल चुका है FCC सर्टिफिकेशन

फोन का डायमेंशन 165.3x75.4x9.5mm होगा

Motorola Moto G10 Play के कथित स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन सामने आए रेंडर्स में लीक हो गए हैं। जाने-माने टिप्सटर के पोस्ट के मुताबिक, यह फोन Moto G9 Play फोन का सक्सेसर होगा जिसका मॉडल नंबर XT-2117 होगा और इसमें 6.5 इंच फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा। मोटो जी9 प्ले के विपरित यह फोन होल-पंच कटआउट के साथ आएगा, जिसमें सेल्फी कैमरा स्क्रीन के ऊपरी बायीं ओर स्थित होगा। हालांकि, मोटो जी9 की तरह इस फोन में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। मोटो जी9 को अगस्त महीने में यूरोप में लॉन्च किया गया था।

Steve Hemmerstoffer द्वारा लिखे ब्लॉग जिन्हें OnLeaks के नाम से भी जाना जाता है, के अनुसार कथित Motorola Moto G10 Play फोन का मॉडल नंबर XT-2117 है। टिप्सटर ने यह भी साफ किया कि वह इस बात की पुष्टि नहीं करते कि इस फोन को मोटो जी10 प्ले के नाम से ही जाना जाएगा, लेकिन उन्होंने यह जरूर लिखा कि यह फोन अगस्त महीने में यूरोप में लॉन्च हुए Moto G9 Play का सक्सेसर होगा।
Advertisement
 

Moto G10 Play design (rumoured)

साझा की गई तस्वीरों में कथित मोटो जी10 प्ले फोन होल-पंच डिस्प्ले के साथ स्थित है, जिसमें सेल्फी कैमरा स्क्रीन के ऊपरी बायीं ओर मौजूद है। इसके अलावा फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है, जो कि वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल में स्थित है। इसकी तुलना में मोटो जी9 प्ले फोन वाटरड्रॉप नॉच में आया था, हालांकि इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा मौजूद था। मोटो जी10 प्ले फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर को बैक पैनल से हटाकर साइड फ्रेम पर स्थित किया गया है, इसके अलावा फोन में 3.5mm हेडफोन जैक पोर्ट ऊपरी हिस्से पर दिए होंगे।
 

Moto G10 Play specifications (rumoured)

मोटो जी10 प्ले के डिस्प्ले को लेकर कहा गया है कि यह 6.5 इंच के आसपास होगा। फ्लैट डिस्प्ले में साइज़ेबल चिन और होल-पंच कटआउट दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल में स्थित ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। हालांकि, टिप्सटर का कहना है कि उनके पास फोन के कैमरा सेंसर की जानकारी उपलब्ध नहीं है। फोन का डायमेंशन 165.3x75.4x9.5mm होगा। Motorola XT-2117 को यूएस एफसीसी सर्टिफिकेशन प्राप्त हो चुका है और इसके अलावा यह कथित रूप से TUV Rheinland वेबसाइट पर लिस्ट था, जिसमें इसके 4,850 एमएएच बैटरी की जानकारी सामने आई थी।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.