6GB रैम और 50MP कैमरा वाले Moto G Stylus 5G (2023) को 2 डॉलर प्रति महीना पर दे रही है ये कंपनी

Moto G Stylus (2023) को लोग 2 डॉलर प्रति माह कीमत पर घर ले जा सकते हैं। ऑफर आज से शुरू हो चुका है और AT&T के मौजूदा और नए दोनों ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 सितंबर 2023 19:22 IST
ख़ास बातें
  • Moto G Stylus (2023) को लोग 2 डॉलर प्रति माह कीमत पर घर ले जा सकते हैं
  • ऑफर आज से शुरू हो चुका है
  • ऑफर AT&T के मौजूदा और नए दोनों ग्राहकों के लिए उपलब्ध है
Motorola ने इस साल मई के अंत में मौजूदा Moto G Stylus 5G का 2023 वर्जन लॉन्च किया था। जैसा कि नाम से पता चलता है, नया फोन Stylus के साथ आता है, जो Samsung के पॉपुलर Note सीरीज और फ्लैगशिप S-Ultra मॉडल्स में भी देखने को मिलता है। Motorola Moto G Stylus (2023) फोन Snapdragon 6 Gen 1 से लैस है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है। यूं तो इस फोन को कंपनी ने 299.99 यूएस डॉलर में लॉन्च किया था, लेकिन AT&T यूजर्स को G Stylus 5G को मात्र 2 डॉलर प्रति महीना में इस्तेमाल करने की सुविधा दे रही है।

AT&T के अनुसार, Moto G Stylus (2023) को लोग 2 डॉलर प्रति माह कीमत पर घर ले जा सकते हैं। ऑफर आज से शुरू हो चुका है और AT&T के मौजूदा और नए दोनों ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा, AT&T के बिजनेस क्लाइंट इस डिवाइस को दो साल के सर्विस एग्रिमेंट के साथ 124.99 डॉलर में खरीद सकते हैं। जैसा कि हमने बताया G Stylus 5G (2023) को इस साल मई के अंत में 299.99 अमेरिकी डॉलर में लॉन्च किया गया था।
Advertisement

बता दें कि फिलहाल ऑफर केवल अमेरिकी ग्राहकों के लिए है। भारत में AT&T सर्विस मुहैया नहीं कराता है।

मोटोरोला मोटो जी स्टाइलस (2023) में 6.6 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिलता है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन मिल जाता है, यानि बेहतरीन वीडियो एक्सपीरियंस आपको ये फोन दे सकता है। इसका सिग्नेचर स्टाइलस चार्जिंग पोर्ट के साथ दिया गया है। डिजाइन काफी आकर्षक है और बैक पैनल कर्व्ड है, जबकि डिस्प्ले फ्लैट है। 
Advertisement

Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 से लैस Motorola Moto G Stylus (2023) फोन Android 13 पर रन करता है जिसके टॉप पर कंपनी का MyUX इंटरफेस दिया गया है। फोन में 50MP का रियर मेन कैमरा है। साथ में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड लेंस है जो कि मैक्रो कैमरा की तरह भी काम करता है। कंपनी ने इसके साथ 1 एंड्रॉयड अपडेट और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। 
Advertisement

डिवाइस 5,000 mAh बैटरी से लैस है जिसके साथ 20W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। इसके अलावा, इसमें स्टीरियो स्पीकर्स हैं जो बेहतरीन साउंड प्रदान कर सकते हैं। वहीं हेडफोन जैक भी दिया गया है। स्टोरेज बढ़ाने के लिए यह माइक्रोएसडी कार्ड को भी सपोर्ट करता है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी88

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2460 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  2. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  3. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  4. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  6. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  7. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  8. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.