Moto G56 5G फोन 50MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर के साथ 29 मई को होगा लॉन्च! लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स

Moto G56 5G में 87% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ एक LCD डिस्प्ले मिलेगा और उसे Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया जाएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 मई 2025 21:01 IST
ख़ास बातें
  • Moto G56 5G को चार Pantone-इंस्पायर्ड कलर वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा
  • इसे Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया जाएगा
  • IP68 और IP69 रेटिंग्स और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन से होगा लैस

NieuweMobiel द्वारा Motorola की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा गया पोस्टर (ऊपर तस्वीर में)

Photo Credit: NieuweMobiel

Motorola का अगला मिड-रेंज 5G फोन, Moto G56 5G, ऑफिशियल लॉन्च से पहले ही लीक हो गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक यह स्मार्टफोन कुछ समय के लिए चेक और स्लोवाकिया की Motorola वेबसाइट्स पर लाइव था, जिससे फोन के कलर ऑप्शन्स और फीचर्स का जिक्र भी सामने आ गया है। यह फोन 29 मई को पेश किया जा सकता है। माना जा रहा है कि फोन पानी और ड्रॉप से प्रोटेक्शन के लिए कई सर्टिफिकेशन्स लेकर आएगा। इसमें MediaTek Dimensity 7060 चिपसेट मिल सकता है। वहीं, स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाने का ऑप्शन भी हो सकता है।

NieuweMobiel की रिपोर्ट में बताया गया है कि Motorola ने गलती से अपकमिंग Moto G56 5G स्मार्टफोन को अपनी चेक और स्लोवाकिया वेबसाइट्स पर लिस्ट कर दिया था। हालांकि, पता चलने पर इन लिस्टिंग को हटा दिया गया। रिपोर्ट में लिस्टिंग से मिली जानकारियां दी गई हैं। इससे पता चला है कि अपकमिंग Moto G56 5G को चार Pantone-इंस्पायर्ड कलर वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा, जिनमें Pantone Black Oyster, Pantone Dazzling Blue, Pantone Grey Mist और Pantone Dill शामिल होंगे। 

हर कलर वेरिएंट में अलग टेक्सचर या बैक फिनिश देखने को मिल सकती है। फोन में 87% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ एक LCD डिस्प्ले मिलेगा और उसे Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया जाएगा। बिल्ड क्वालिटी के मामले में यह फोन टफ नजर आता है। Moto G56 5G को MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ IP68 और IP69 रेटिंग्स मिलने की बात कही जा रही है, यानी डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस के मामले में यह फोन काफी मजबूत हो सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Moto G56 5G में 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा मिल सकता है, जिसमें Quad Pixel टेक्नोलॉजी दी गई होगी। सेल्फी के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा होगा, जो पुराने मॉडलों की तुलना में 4x ज्यादा लाइट कैप्चर कर पाएगा। साथ ही पीछे की तरफ 8MP का एक अल्ट्रावाइड सेकेंडरी सेंसर भी शामिल होने की बात कही गई है।
Advertisement

लिस्टिंग ने प्रोसेसर सेक्शन में MediaTek Dimensity 7060 चिपसेट दिखाया, जिसे 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा। यूजर चाहे तो माइक्रोSD कार्ड के जरिए स्टोरेज को 2TB तक बढ़ा सकते हैं। डिवाइस में 5,200mAh की बैटरी मिलेगी जो 30W TurboCharging को सपोर्ट करेगी।
Advertisement

डिस्प्ले की बात करें तो Moto G56 5G में 6.72-इंच का Full HD+ LCD पैनल दिया जाएगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। यह सेटअप मिड-रेंज यूजर्स के लिए खास तौर पर गेमिंग और मीडिया कंजम्प्शन को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

कीमत की बात करें तो लीक में बताया गया है कि Moto G56 5G का 8GB + 256GB वेरिएंट यूरोप में EUR 250 यानी लगभग 24,200 रुपये में पेश किया जा सकता है। भारत में लॉन्च और कीमत को लेकर अभी कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं है, लेकिन अगर Motorola यही कॉन्फिग लेकर आती है, तो यह फोन Realme, iQOO और Samsung के बजट सेगमेंट को कड़ी टक्कर दे सकता है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  6. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  7. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  8. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  9. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  10. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.