Motorola Edge Lite स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च

Motorola इन दिनों अपने Motorola Edge फ्लैगशिप सीरीज़ के कमज़ोर वर्ज़न पर काम कर रही है, जिसका नाम 'Motorola Edge Lite' होगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 19 जून 2020 17:03 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Edge सीरीज़ का कमज़ोर वेरिएंट होगा Motorola Edge Lite
  • मोटोरोला एज लाइट में मिल सकता है 5जी सपोर्ट
  • रिपोर्ट में अनुसार, मोटोरोला एज लाइट का मॉडल नंबर XT2075

Motorola Edge Lite में मौजूद हो सकता है 6 जीबी रैम

Motorola को लेकर खबर है कि कंपनी इन दिनों अपने एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जो कि पिछले महीने लॉन्च हुए Motorola Edge सीरीज़ का कमज़ोर वेरिएंट होगा। इस स्मार्टफोन का नाम होगा 'Motorola Edge Lite'। नई रिपोर्ट में सामने आया है कि मोटोरोला एज लाइट या तो स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर के साथ आएगा या फिर स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर के साथ। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस कथित फोन का मॉडल नंबर XT2075 है और यह जल्द ही लॉन्च होने वाला है। इसके अलावा मॉडल नंबर XT2075-3 वाला फोन US FCC वेबसाइट के साथ-साथ यूरोपियन रिटेल वेबसाइट पर भी लिस्ट हुआ है।

Pricebaba ने टिप्सटर इशान अग्रवाल के साथ मिलकर एक रिपोर्ट जारी की है, जिसके अनुसार Motorola इन दिनों अपने Motorola Edge फ्लैगशिप सीरीज़ के कमज़ोर वर्ज़न पर काम कर रही है, जिसका नाम 'Motorola Edge Lite' होगा। सूत्रों का हवाला देते हुए पब्लिकेशन ने बताया है कि यह फोन जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। यह कब-तक लॉन्च किया जाएगा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। यह भी नहीं बताया गया है कि यह फोन भारत में लॉन्च किया जा रहा है या फिर भारत से पहले इसे ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। कहा जा रहा है कि मोटोरोला एज लाइट स्मार्टफोन या तो स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर के साथ आएगा, या फिर स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर से लैस होगा। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फोन का मॉडल नंबर XT2075 है।

Mukul Sharma के अनुसार, एक फोन मॉडल नंबर XT2075-3 के साथ FCC सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग में यह फोन 5जी सपोर्ट, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ लिस्ट है। इससे इशारा मिलता है कि एज+ की तरह मोटोरोला एज लाइट भी 5जी सपोर्ट के साथ आएगा।

फिलहाल, मोटोरोला ने मोटोरोला एज लाइट के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन यह खबर सही साबित होती है तो यकीनन यह फोन फ्लैगशिप एज+ और मोटोरोला एज से कीमत में सस्ता ही होगा।
Advertisement

गौरतलब है कि मोटोरोला एज+ स्मार्टफोन भारत में पिछले महीने लॉन्च किया गया था, जिसके एक मात्र 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 74,999 रुपये थी। यह फोन फ्लिपकार्ट और अन्य ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर खरीद के लिए उपलब्ध है, कलर ऑप्शन की बात करें तो यह फोन आपको स्मोकी संगरिया और थंडर ग्रे मिलेगा। मोटोरोला एज+ स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और कर्व्ड डिस्प्ले के साथ एचडीआर10+ सपोर्ट और 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आया है।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Motorola Edge Lite, Motorola Edge Plus
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.