Motorola Edge+ की कीमत और स्पेसिफिकेशन लॉन्च से कुछ घंटे पहले आए सामने

दावा है कि Motorola Edge+ में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ कर्व्ड-एज डिस्प्ले होगा, जो कि 90 हर्टज़ रिफ्रेश रेट और स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस हो होगा। इसमें 12 जीबी तक रैम दिया जाएगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2020 14:32 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Edge+ में हो सकती है 5,000 एमएएच बैटरी
  • मोटोरोला एज + में मिलेगा 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  • मोटोरोला एज+ के साथ Motorola Edge भी हो सकता है लॉन्च

Motorola Edge+ होगा एक 5जी स्मार्टफोन

Motorola Edge और Motorola Edge+ आज लॉन्च होने वाले हैं। हालांकि, अधिकारिक लॉन्च से कुछ घंटों पहले मोटोरोला एज+ की कीमत और फुल स्पेसिफिकेशन की जानकारी ऑनलाइन सामने आई है। वहीं, टिप्सटर Evan Blass ने एक प्रमोशनल वीडियो फुटेज भी ज़ारी किया है, जिसमें इस सीरीज़ के कैमरा डिटेल्स और सैंपल्स देखने को मिले हैं। खबर है कि इस फोन का प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का होगा और यह फोन स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस होगा। उम्मीद है कि मोटोरोला की यह आगामी सीरीज़ मार्केट में मौजूद अन्य कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन को टक्कर देगी।
 

Motorola Edge+ price (expected)

अधिकारिक लॉन्च से पहले Motorola Edge+ के अहम स्पेसिफिकेशन एक ब्लॉग पोस्ट में सार्वजनिक किए गए हैं। Droid Life के इस पोस्ट में फोन के सभी महत्वपूर्ण डिटेल्स का खुलासा कर दिया गया है। इसके मुताबिक, मोटोरोला एज+ की कीमत $1,000 (लगभग 75,900 रुपये) हो सकती है।
Advertisement
 

Motorola Edge+ specifications (expected)

इस पोस्ट के मुताबिक, मोटोरोला एज+ फोन में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ कर्व्ड-एज डिस्प्ले होगा, जो कि 90 हर्टज़ रिफ्रेश रेट और स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस हो होगा। इसमें 12 जीबी तक रैम दिया जाएगा। इंटरनल स्टोरेज 256 जीबी तक जाएगी। कैमरे की बात करें, तो इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप आएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का होगा, इसका अपर्चर एफ/1.8 होगा। दूसरा कैमरा 16 मेगापिक्सल का होगा जिसमें आपको अल्ट्रा-वाइड शूटर के साथ 117 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू मिलेगा। तीसरा 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा होगा। फ्रंट में 25 मेगापिक्सल कैमरा दिए जाने की बात कही गई है, जो कि 6K वीडियो रिकॉर्ड करने की क्षमता रखता है।

रिपोर्ट में भी बताया गया है कि यह फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित होगा और इसमें स्टीरियो स्पीकर, ब्लूटूथ वी5.1 और 3.5 एमएम का ऑडियो जैक दिया जाएगा। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी और इसमें 18 वॉट वायर्ड चार्जिंग और 15 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
Advertisement

अब बात करते हैं, Evan Blass द्वारा साझा की गई जानकारी की। टिप्सटर ने मोटोरोला एज+ का ट्विटर पर एक प्रमोशनल वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में फोन का हर एंगल देखने को मिला है, जिसे पुष्टि होती है कि इस फोन में कर्व्ड एज डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए होल-पंच कटआउट मौजूद है। यह वीडियो फोन में मौजूद 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे की भी जानकारी देता है, जो कि रियर पैनल पर दिया गया है। इस वीडियो में यह भी साफ किया गया है कि फोन 5जी सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा टिप्सटर ने मोटोरोला एज+ का एक कैमरा सैंपल भी दिखाया है। बताया गया है कि यह सैंपल फोन के 108 मेगापिक्सल कैमरे से लिया गया है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.