Motorola Edge+ जल्द लॉन्च होगा भारत में, कंपनी ने दिया इशारा

Motorola India के प्रमुख प्रशांत मणि ने शनिवार को ट्वीट करके Motorola Edge+ की खासियतों के बारे में बताया और अंत में यह कहा है कि मोटोरोला का यह फोन जल्द ही भारत में भी लाया जाएगा।

विज्ञापन
Prabhakar Thakur, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2020 14:33 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Edge+ में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है
  • मोटोरोला एज+ में 5,000 एमएएच क्षमता की बैटरी है
  • Motorola Edge+ है एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन
Motorola Edge+ लॉन्च के ज़रिए Motorola ने लंबे समय बाद फ्लैगशिप कैटेगरी में वापसी की है। अब भारतीय मार्केट में भी इसका हर किसी को इंतज़ार है और प्रतीत होता है कि इंतज़ार लंबा नहीं होने वाला। Motorola India के प्रमुख प्रशांत मणि का कहना है कि करीब 75,000 रुपये वाला यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय मार्केट में आएगा। बता दें कि मोटोरोला एज+ को बीते हफ्ते बुधवार को कर्व्ड डिस्प्ले और 108 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इसके साथ Motorola Edge हैंडसेट से भी पर्दा उठाया था।

Motorola India के प्रमुख प्रशांत मणि ने शनिवार को ट्वीट करके Motorola Edge+ की खासियतों के बारे में बताया और अंत में यह कहा है कि मोटोरोला का यह फोन जल्द ही भारत में भी लाया जाएगा।
Advertisement
 

लॉन्च के दौरान कंपनी ने यह साफ नहीं किया था कि मोटोरोला एज+ को भारत में लाया जाएगा या नहीं। लेकिन प्रशांत मणि ने ट्वीट करके यह तो साफ कर दिया कि यह भारत में लॉन्च होगा। लेकिन कब और इसकी कीमत क्या  होगी? इन सवालों के जवाब के लिए इंतज़ार करना ही एक मात्र विकल्प है।

ट्वीट में मणि ने एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें फोन को बनने की प्रक्रिया को दिखाया गया है और इस दौन मोटोरोला के इस हैंडसेट की खासियतों के बारे में भी बताया गया है। हालांकि, उन्होंने Motorola Edge के लॉन्च या कीमत के बारे में कुछ नहीं बताया, जो दोनों हैंडसेट में ज़्यादा किफायती है।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि ऐसे लॉकडाउन के माहौल में किसी भी कंपनी द्वारा नए स्मार्टफोन को जल्द ही संभावना बेहद ही कम लगती है। अगर फोन लॉन्च भी हो जाए तो उसकी बिक्री नहीं हो सकती, क्योंकि ई-कॉमर्स साइट को सिर्फ ज़रूरी सामान की डिलिवरी की इजाज़त है। दूसरी तरफ, ऑफलाइन मार्केट में भी ताला लगा है।
Advertisement
 

Motorola Edge+ specifiations

मोटोरोला एज+ एक सिंगल-सिम फोन है, जो स्टॉक एंड्रॉयड 10 पर चलता है। फ्लैगशिप फोन में 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और HDR10+ सर्टिफिकेशन के साथ एक कर्व्ड 6.7 इंच फुल-एचडी+ ओलेड डिस्प्ले दिया गया है। स्मार्टफोन क्वालकॉम के फ्लैगशिप Snapdragon 865 चिपसेट पर काम करता है और इसके साथ 12 जीबी LPDDR5 रैम जोड़ा गया है। दिलचस्प है कि मोटोरोला एज+ 3.5 मिलिमीटर हेडफोन जैक के साथ आता है।

Motorola Edge+ में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, लेकिन इसका प्राइमरी कैमरा एफ/1.8 अपर्चर और 0.8-माइक्रोन पिक्सल साइज़ वाले जबरदस्त 108-मेगापिक्सल सेंसर से लैस है। इसका प्राइमरी सेंसर 30fps पर 6K वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है। इसमें 16-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया है, जो एफ/2.2 अपर्चर और 117-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। तीसरा कैमरा 8-मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट करता है और 3x ऑप्टिकल ज़ूम देता है। मोटोरोला ने टाइम ऑफ फ्लाइट (ToF) सेंसर भी दिया है। फ्रंट में एफ/2.0 अपर्चर और 0.9-माइक्रोन पिक्सल साइज़ वाला 25-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल है।
Advertisement

मोटोरोला एज+ में 5,000 एमएएच क्षमता की बैटरी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में 256 जीबी UFS 3.0 स्टोरेज है, जिसे कार्ड के जरिए बढ़ाया नहीं जा सकता है। कनेक्टिविटी में 5G, ब्लूटूथ 5.1, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी/एएक्स (वाई-फाई 6), जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास और गैलीलियो शामिल हैं। फोन के अंदर एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी, एम्बियंट लाइट, सेंसर हब और बैरोमीटर सेसंर शामिल हैं। Motorola Edge+ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस आता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola Edge Plus, Motorola Edge Plus Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.