₹5000 डिस्काउंट के साथ खरीदें Motorola Edge 70 Max, आज से पहली सेल से शुरू

Motorola Edge 70 Max की बिक्री आज से भारत में शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 जुलाई 2026 13:11 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Edge 70 Max में 6.8 इंच की 2K एक्सट्रीम एमोलेड डिस्पले है।
  • Motorola Edge 70 Max में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Motorola Edge 70 Max में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर है।

Motorola Edge 70 Max में 6.8 इंच की 2K एक्सट्रीम एमोलेड डिस्प्ले है।

Photo Credit: Motorola

Motorola Edge 70 Max की बिक्री आज से भारत में शुरू हो गई है। आज ग्राहक मोटोरोला की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से इसे खरीद सकते हैं। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर से लैस है। Edge 70 Max में 7,100mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यहां हम आपको Motorola Edge 70 Max की कीमत और स्पेसिफिकेशंस से लेकर अन्य खूबियों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Motorola Edge 70 Max Price

Motorola Edge 70 Max आज से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। Edge 70 Max के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹54,999 और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹59,999 है। ग्राहक मोटोरोला की साइट और फ्लिपकार्ट से इस फोन को खरीद सकते हैं। शुरुआती बैंक ऑफर में ₹5,000 की बचत हो रही है। वहीं 18 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी मिल रहा है।

Motorola Edge 70 Max Features & Specifications

Motorola Edge 70 Max में 6.8 इंच की क्वाड एचडी+ 2K एक्सट्रीम एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रेजॉल्यूशन 1440x3168 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 7000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं डिस्प्ले कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास 7i का सपोर्ट करती है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर से लैस है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Hello UX पर चलता है। इस फोन में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,100mAh की बैटरी मिलती है। यह फोन ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट रीडर और फेस अनलॉक सिक्योरिटी फीचर्स से लैस है। यह फोन मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी के लिए MIL-STD-810H के साथ आता है। धूल और पानी से बचाव के लिए IP69/IP68/IP66 रेटिंग से लैस किया गया है। 

कैमरा सेटअप के मामले में Edge 70 Max के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और मैक्रो कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 164 मिमी, चौड़ाई 77 मिमी, मोटाई 8.29 मिमी और वजन 221 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम सपोर्ट, 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट 2.0 दिया गया है। Edge 70 Max में Motorola Qira पेश किया गया है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.