Motorola Edge 50 Pro हुआ 144Hz डिस्प्ले, Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Motorola Edge 50 Pro के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है। इस वेरिएंट के साथ 68W चार्जर बॉक्स में आता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2024 13:56 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Edge 50 Pro के 8GB RAM/256GB वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है।
  • Motorola Edge 50 Pro के 12GB RAM/256GB वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये है।
  • Motorola Edge 50 Pro में 6.7 इंच की 1.5K pOLED कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है।

Motorola Edge 50 Pro में 125W टर्बोपावर चार्जिंग है।

Photo Credit: Motorola

Motorola ने भारतीय बाजार में Motorola Edge 50 Pro लॉन्च कर दिया है। Motorola Edge 50 Pro में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 125W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 144Hz डिस्प्ले और Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। Motorola के इस फोन में 50W वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है। यहां हम आपको Motorola Edge 50 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Motorola Edge 50 Pro की कीमत और उपलब्धता


Motorola Edge 50 Pro के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है। इस वेरिएंट के साथ 68W चार्जर बॉक्स में आता है। वहीं इसके 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये है। इस वेरिएंट के साथ 125W चार्जर बॉक्स में आता है। इस फोन की पहली सेल 9 अप्रैल को ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर शुरू होगी। यह फोन Black Beauty, Luxe Lavender और Moonlight Pearl कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।


Motorola Edge 50 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Motorola Edge 50 Pro में 6.7 इंच की 1.5K pOLED कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है, जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ और 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 12GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। Motorola का यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Hello UI पर काम करता है। कंपनी 3 ओएस अपग्रेड एंड्रॉयड 17 तक और 4 साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है।

कैमरा सेटअप के लिए इस फोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा और 13 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। इस फोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 125W टर्बोपावर चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। अन्य फीचर्स में डॉल्पबी एटम्स, ड्यूल स्टीरियो स्पीकर, इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IP68 रेटिंग शामिल है जो कि धूल और पानी से बचाव करती है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Excellent display
  • IP68 rating
  • Fast wireless charging
  • Good cameras
  • Bad
  • Average battery life
  • Ghost touches on curved display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart SASA LELE Sale: 15 हजार रुपये में खरीदें ये बेस्ट स्मार्टफोन, जबरदस्त गिरी कीमत
  2. Tecno Camon Slim में हो सकती है 7,000mAh की बैटरी, US FCC पर लिस्टिंग
  3. दिनभर स्क्रीन देखने से आंखें दुखती हैं? Xiaomi का नया स्मार्ट Eye Mask देगा मसाज, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Strategy ने बढ़ाया Bitcoin का रिजर्व, 4.3 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट
  2. दिनभर स्क्रीन देखने से आंखें दुखती हैं? Xiaomi का नया स्मार्ट Eye Mask देगा मसाज, जानें कीमत
  3. Huawei की 10,000mAh से ज्यादा कैपेसिटी की बैटरी के साथ स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  4. SanDisk Crayola USB Type-C Flash Drive लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Tecno Camon Slim में हो सकती है 7,000mAh की बैटरी, US FCC पर लिस्टिंग
  6. Flipkart SASA LELE Sale: 15 हजार रुपये में खरीदें ये बेस्ट स्मार्टफोन, जबरदस्त गिरी कीमत
  7. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा 
  8. Airtel vs Jio: जानें किसका 365 दिनों वाला प्लान है बेस्ट, अनलिमिटेड 5G डाटा और कॉलिंग के साथ जबरदस्त फायदे
  9. Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी आया WhatsApp Plus, पैसों में मिलेंगे कई एक्स्ट्रा फीचर्स!
  10. कांच से लेकर पालतू जानवरों के मैट तक पहचानेंगे DJI के नए रोबोट वैक्यूम क्लीनर, इस कीमत पर हुए लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.