Motorola Edge 50 Neo की Flipkart पर गिरी कीमत, मात्र 20499 रुपये में खरीदें

Motorola ने भारतीय बाजार में नया ऐज सीरीज स्मार्टफोन Motorola Edge 50 Neo लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2024 11:12 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Edge 50 Neo में 6.4 इंच की pOLED LTPO डिस्प्ले दी गई है।
  • Motorola Edge 50 Neo में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Motorola Edge 50 Neo में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है।

Motorola Edge 50 Neo में 6.4 इंच की pOLED LTPO डिस्प्ले है।

Photo Credit: Motorola

अगर आप 20 हजार रुपये के बजट में नया मोटोरोला स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Motorola Edge 50 Neo बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। फ्लिपकार्ट पर Edge 50 Neo की कीमत में कटौती और बैंक ऑफर का लाभ  मिल रहा है। इसके अलावा अतिरिक्त बचत एक्सचेंज ऑफर से हो रही है। Edge 50 Neo में 6.4 इंच की pOLED LTPO डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और MediaTek Dimensity 7300 4nm प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको Motorola Edge 50 Neo पर मिलने वाली डील के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Motorola Edge 50 Neo Discount & Price


Motorola Edge 50 Neo का 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर 20,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि सितंबर 2024 में 23,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो IDFC Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 1500 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 19,499 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में 13,900 रुपये की अतिरिक्त बचत हो सकती है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।


Motorola Edge 50 Neo Specifications


Motorola Edge 50 Neo में 6.4 इंच की pOLED LTPO डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1200×2670 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। यह स्मार्टफोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन से लैस है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर से लैस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 4310mAh की बैटरी दी गई है जो कि 68W टर्बो चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, OIS सपोर्ट के साथ 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.4 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 154.1 मिमी, चौड़ाई 71.2 मिमी, मोटाई 8.1 मिमी और वजन 171 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, 5G SA/NSA, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Reliable performance
  • Long software support
  • Good display
  • Excellent primary camera
  • Fast charging
  • Wireless charging support
  • Bad
  • Ultrawide camera is sometimes unreliable
  • Automatic bloatware downloads (uninstallable)
  • MotoHub notification spam
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7300

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1220x2670 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का बजट T5 Lite 44W 5G फोन 6500mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, कीमत ₹20 हजार से कम!
  2. ₹17295 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 16, आया गजब डिस्काउंट
  3. Realme C100x भारत में लॉन्च: 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, कीमत ₹15 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia के AI-पावर्ड NaviX Ultra में मिलेंगे चार कलर के ऑप्शन, इस सप्ताह होगा लॉन्च 
  2. स्पीकर है या शोपीस? Samsung ने भारत में लॉन्च किए यूनिक डिजाइन वाले Wi-Fi Speakers
  3. iQOO Z11 Lite होगा ₹20,000 के बजट में लॉन्च, मिलेंगे गजब AI फीचर्स
  4. Google Pixel 11 में मिलेगा Pixel Glow का नया फीचर, अगले महीने लॉन्च 
  5. बना डाला कागज और गोंद से दुनिया का सबसे बड़ा हवाई जहाज, सफल उड़ान से बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
  6. Belkin लाई 10000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग वाला पावरबैंक, रात में छूने पर चमकती है लाइट!
  7. OxygenOS को अलविदा! OnePlus यूजर्स को मिलेगा Oppo का ColorOS 17
  8. iPhone पर कैसे लें फुल पेज का स्क्रीनशॉट, आसानी से होगा काम
  9. Redmi Note 17 के भारत में लॉन्च की तैयारी, चाइनीज वेरिएंट से अलग हो सकते हैं स्पेसिफिकेशंस
  10. BGMI में Naruto, Spider-Man और Ferrari की एंट्री, CarryMinati के साथ भी होगा कोलैबोरेशन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.