Motorola Edge 50 Neo जल्द होगा लॉन्च, रिटेलर वेबसाइट पर आया नजर

Motorola Edge 50 Neo में 6.36 इंच की OLED डिस्प्ले होगी, जिसका रेजोल्यूशन 1200 x 2670 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 अगस्त 2024 12:34 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Edge 50 Neo हंगेरियन ऑनलाइन रिटेलर पर लिस्ट हुआ है।
  • Motorola Edge 50 Neo में 6.36 इंच की OLED डिस्प्ले होगी।
  • Motorola Edge 50 Neo में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा होगा।

Motorola Edge 40 Neo 5G में 6.55 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Motorola

Motorola आज भारतीय बाजार में Moto G45 5G को लॉन्च करने वाला है। ऐसा लग रहा है कि ब्रांड आने वाले दिनों में Motorola Razr 50, the Moto G35 5G और Edge 50 Neo जैसे कुछ अन्य स्मार्टफोन लॉन्च करने का प्लान बना रहा है, Razr 50 के टीजर पहले से ही भारत में आ रहे हैं और अन्य दो स्मार्टफोन भी भारत में आ रहे हैं, क्योंकि दोनों मॉडल को BIS ऑथोरिटी पर देखा गया है। हाल ही में पता चला कि Edge 50 Neo पहले हंगेरियन वेबसाइट पर लिस्ट नजर आया है। लिस्टिंग से स्मार्टफोन के कलर वेरिएंट का पता चला है। आइए Motorola Edge 50 Neo  के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Motorola Edge 50 Neo आया यहां नजर


Advertisement
Motorola Edge 50 Neo हंगेरियन ऑनलाइन रिटेलर पर लिस्ट हुआ है, जहां पता चला है कि यह 4 कलर्स जैसे पैनटोन नॉटिकल ब्लू, पैनटोन लट्टे, पैनटोन पॉइंसियाना और पैनटोन ग्रिसेल में उपलब्ध होगा। इससे यह भी पता चला है कि स्मार्टफोन 8GB RAM और 256GB बिल्ट-इन स्टोरेज के साथ आएगा।


Motorola Edge 50 Neo Specifications


रिपोर्ट्स के अनुसार, Motorola Edge 50 Neo में 6.36 इंच की OLED डिस्प्ले होगी, जिसका रेजोल्यूशन 1200 x 2670 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह एक कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन होगा। प्रोसेसर की बात की जाए तो Edge 50 Neo में Mediatek Dimensity 7300 प्रोसेसर होगा। 
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Motorola Edge 50 Neo के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-700C प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। चीन में स्मार्टफोन को Motorola S50 Neo के तौर पर रीब्रांड किए जाने की उम्मीद है। चीनी बाजार में यह स्मार्टफोन 16GB RAM और 1TB तक स्टोरेज के साथ आएगा। अन्य फीचर्स में IP68 रेटिंग वाली बॉडी और इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  2. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  3. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  4. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  5. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  6. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  7. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  9. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.