Motorola Edge 50 भारत में जल्द होगा लॉन्च! मिला BIS सर्टिफिकेशन

हाल ही में Motorola Edge 50 5G की यूरोपिय कीमत को लीक किया गया था। दावा किया गया है कि अपकमिंग मोटोरोला स्मार्टफोन के 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 599 यूरो (करीब 53,700 रुपये) होगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 जुलाई 2024 18:00 IST
ख़ास बातें
  • XT2407-3 मॉडल नंबर के साथ एक Motorola फोन को BIS वेबसाइट पर देखा गया
  • इस मॉडल नंबर को Motorola Edge 50 स्मार्टफोन के साथ जोड़ा गया है
  • 68W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh बैटरी से लैस हो सकता है अपकमिंग फोन

Motorola Edge 50 को पिछले साल भारत में लॉन्च हुए Motorola Edge 40 के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया जा सकता है

Photo Credit: Motorola

Motorola Edge 50 सीरीज का वेनिला मॉडल जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है। Motorola Edge 50 Pro और Edge 50 Ultra को लॉन्च करने के बाद, ऐसा प्रतीत होता है कि मोटोरोला अपने अपकमिंग Motorola Edge 50 को भारत में लॉन्च करने में देरी नहीं करना चाहता। मॉडल नंबर XT2407-3 के साथ एक मोटोरोला स्मार्टफोन को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर देखा गया है। इस मॉडल नंबर को Motorola Edge 50 के साथ जोड़ा गया है। अपकमिंग Motorola स्मार्टफोन को हाल ही में कई अन्य सर्टिफिकेशन भी मिल चुके हैं। वहीं, एक हालिया लीक में इसकी कीमत का खुलासा भी किया गया था।

MySmartPrice ने XT2407-3 मॉडल नंबर के साथ एक Motorola फोन को BIS की वेबसाइट पर लिस्टेड देखा। लिस्टिंग सोमवार की है। समान मॉडल नंबर के साथ कथित Motorola Edge 50 कई अन्य सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म की वेबसाइट्स पर देखा जा चुका है। यूं तो अभी तक कंपनी की ओर से इस अपकमिंग मॉडल के भारत में लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन BIS लिस्टिंग इसके भारत में आगमन की ओर एक मजबूत इशारा है। इससे पहले मोटोरोला एज 50 स्मार्टफोन को FCC, TDRA और EEC सर्टिफिकेशन मिल चुके हैं।

FCC लिस्टिंग से मोटोरोला फोन के कुछ मेन स्पेसिफिकेशन्स का पता चला था। इसमें 5000mAh बैटरी मिल सकती है, साथ ही फास्ट चार्जिंग फीचर भी मेंशन किया गया था, जिसके मुताबिक यह 68W फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस हो सकता है। Motorola Edge 50 फोन Android 14-बेस्ड Hello UI पर रन कर सकता है। इसमें NFC सपोर्ट भी शामिल किया जा सकता है। फोन में कथित तौर पर WiFi 6 कनेक्टिविटी मिलेगी।

हाल ही में Motorola Edge 50 5G की यूरोपिय कीमत को लीक किया गया था। दावा किया गया है कि अपकमिंग मोटोरोला स्मार्टफोन के 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 599 यूरो (करीब 53,700 रुपये) होगी। इतना ही नहीं, यह दावा भी किया गया है कि फोन इस महीने में कभी भी लॉन्च किया जा सकता है। कहा गया है कि Motorola Edge 50 5G को ग्रीन, ग्रे और पीच कलर में लॉन्च किया जाएगा। अभी तक आधिकारिक तौर पर लॉन्च डेट या किसी अन्य डिटेल्स की ओर कोई इशारा नहीं किया गया है और न ही इस बात की पुष्टि हुई है।

Edge 50 5G को पिछले साल भारत में लॉन्च हुए Motorola Edge 40 के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा, यह अपनी सरीज में पहले से मौजूद Motorola Edge 50 Pro और Motorola Edge 50 Ultra का लाइट वर्जन होगा। कंपनी भारत में Motorola Edge 50 Fusion को भी लॉन्च कर चुकी है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 5500mAh बैटरी वाला Motorola फोन मिल रहा Rs 4000 सस्ता, गजब का ऑफर
  2. मोबाइल चोरी होने पर तुरंत लें ये 5 एक्शन! नहीं होगा नुकसान
  3. boAt की डैशकैम मार्केट में एंट्री! GPS, ADAS सपोर्ट के साथ लॉन्च किए 3 मॉडल, कीमत Rs 2,499 से शुरू
  4. LG ने मेड इन इंडिया AC भारत में किए लॉन्च, खास फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. मोबाइल चोरी होने पर तुरंत लें ये 5 एक्शन! नहीं होगा नुकसान
  2. 16GB रैम, 20000mAh बैटरी वाला फोन बिना नेटवर्क भी कॉलिंग करता है! जानें Blackview Xplore 1 की कीमत
  3. IND vs USA Live Streaming: T20 में भारत-अमेरिका की टक्कर! ऐसे देखें वर्ल्ड कप मैच फ्री!
  4. Poco X8 Pro, X8 Pro Max के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 8550mAh बैटरी, 100W चार्जिंग!
  5. Samsung यूजर्स अलर्ट! Galaxy S26 के लॉन्च से पहले बंद हुआ इन स्मार्टफोन्स में अपडेट, कहीं आपका मोबाइल तो शामिल नहीं!
  6. 30W पावर, 20 घंटे बैटरी वाला अनोखा स्पीकर Jlab ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  7. 5500mAh बैटरी वाला Motorola फोन मिल रहा Rs 4000 सस्ता, गजब का ऑफर
  8. Lava Yuva Star 3 बजट फोन भारत में लॉन्च होगा 13MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ!
  9. LG ने मेड इन इंडिया AC भारत में किए लॉन्च, खास फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  10. boAt की डैशकैम मार्केट में एंट्री! GPS, ADAS सपोर्ट के साथ लॉन्च किए 3 मॉडल, कीमत Rs 2,499 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.