Motorola Edge 40 की सेल शुरू, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8GB RAM वाले फोन को डिस्काउंट में खरीदें

Motorola Edge 40 में 6.55 इंच की P-OLED कर्व्ड एज डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन FHD+ और रिफ्रेश रेट 144Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 मई 2023 13:46 IST
ख़ास बातें
  • Motorola ने भारतीय बाजार में 23 मई को Motorola Edge 40 को लॉन्च किया था।
  • कीमत की बात करें तो Motorola Edge 40 की कीमत 29,999 रुपये है।
  • Motorola Edge 40 में 6.55 इंच की P-OLED कर्व्ड एज डिस्प्ले दी गई है।

Motorola Edge 40 में 6.55 इंच की फुल एचडी pOLED डिस्‍प्‍ले है।

Photo Credit: Motorola

Motorola ने भारतीय बाजार में 23 मई को Motorola Edge 40 को लॉन्च किया था और अब इस स्मार्टफोन की बिक्री शुरू हो गई है। मोटोरोला के इस फोन में Dimensity 8020 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 144Hz OLED डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल ड्यूल कैमरा और 68W फास्ट चार्जिंग समेत कई फीचर्स से लैस है। यहां हम आपको मोटोरोला के इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Motorola Edge 40 की कीमत


कीमत की बात करें तो Motorola Edge 40 की कीमत 29,999 रुपये है। लॉन्च के बाद से यह फोन प्री-ऑर्डर के लिए भी उपलब्ध था। खरीदार Edge 40 खरीदते हुए एक्सचेंज पर 2,000 हजार रुपये की छूट और 6 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर का ऑप्शन चुन सकते हैं। उपलब्धता की बात करें तो यह फोन Flipkart, Motorola India वेबसाइट और Reliance Digital पर उपलब्ध है। कलर ऑप्शन के लिए यह Eclipse Black, Nebula Green और Lunar Blue में उपलब्ध है। Flipkart पर Edge 40 को प्री-ऑर्डर करने वालों के लिए एक एक्सकुलेसिव ऑफर था। इसमें एक स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन प्लान मिलता है, जिसमें एक बार स्क्रीन रिप्लेसमेंट (9,500 रुपये) का ऑफर दिया गया है।


Motorola Edge 40 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Motorola Edge 40 में 6.55 इंच की P-OLED कर्व्ड एज डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन FHD+ और रिफ्रेश रेट 144Hz है।  प्रोसेसर की बात करें तो Edge 40 में Dimensity 8020 प्रोसेसर दिया गया है।  बैटरी बैकअप की बात करें तो फोन में 4,400mAh की बैटरी दी गई है जो कि 68W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। स्टोरेज के लिए फोन में 8GB RAM और 256 GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है। 

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं इसके रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर काम करता है। इस फोन में ड्यूल स्टीरियो स्पीकर और IP68 रेटिंग दी गई है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality, IP68 rating
  • Immersive multimedia experience
  • Capable performance unit
  • Clean, feature-rich software
  • Wireless charging support
  • Bad
  • Average battery life
  • Cameras need more optimisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Android 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें
  3. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  8. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  9. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  10. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.