50MP कैमरा, 8GB RAM वाले Motorola Edge 40 की सेल शुरू, Flipkart से मात्र 5 हजार रुपये EMI देकर ले आएं घर

Motorola Edge 40 में 6.55 इंच की फुल एचडी pOLED डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 मई 2023 16:35 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Edge 40 में 6.55 इंच की फुल एचडी pOLED डिस्‍प्‍ले दी गई है।
  • Motorola Edge 40 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Motorola Edge 40 में 4400mAh की बैटरी है जो 68W फास्ट चार्जिंग से लैस है।

Motorola Edge 40 में 6.55 इंच की फुल एचडी pOLED डिस्‍प्‍ले दी गई है।

Photo Credit: Motorola

Motorola ने हाल ही में भारतीय बाजार में Motorola Edge 40 लॉन्च किया था। 30 हजार रुपये के बजट में आने वाले इस 5G स्मार्टफोन में 144Hz डिस्प्ले, 68W फास्ट चार्जिंग, MediaTek Dimensity 8020 प्रोसेसर और IP68 रेटिंग दी गई है। ई-कॉमर्स साइट पर Motorola Edge 40 बिक्री के लिए उपलब्ध है, जहां पर कई ऑफर्स के बाद इसे सस्ते में खरीदा जा सकता है। आइए Edge 40 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर इस पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Motorola Edge 40 की कीमत और उपलब्धता


Motorola Edge 40 के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की एमआरपी 34,999 रुपये है, हालांकि यह डिस्काउंट के बाद 29,999 रुपये में लिस्टेड है। बैंक ऑफर के तहत Flipkart Axis Bank कार्ड से भुगतान पर 5% कैशबैक मिल सकता है। सबसे खास बात यह है कि इस फोन को 5,000 रुपये प्रति माह की नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है। एक्सचेंज ऑफर की बात की जाए तो पुराना या मौजूदा फोन एक्सचेंज में देने पर 29,000 रुपये तक छूट मिल सकती है। हालांकि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। कलर ऑप्शन के तहत यह Eclipse Black, Lunar Blue और Nebula Green में उपलब्ध है।

 
Motorola Edge 40 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन


Motorola Edge 40 में 6.55 इंच की फुल एचडी pOLED डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 144Hz और पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 8020 5G SoC प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज के लिए इस फोन में 8GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। मोटोरोला एज 40 एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सेंसर भी दिया गया है। 
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो मोटोरोला एज 40 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 4,400mAh की बैटरी से लैस है जो कि 68W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में वाई 6, ब्लूटूथ v5.2, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality, IP68 rating
  • Immersive multimedia experience
  • Capable performance unit
  • Clean, feature-rich software
  • Wireless charging support
  • Bad
  • Average battery life
  • Cameras need more optimisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Android 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.