मोटोरोला ड्रॉयड टर्बो 2 लॉन्च, 'शैटरप्रूफ' डिस्प्ले व 21 मेगापिक्सल के कैमरे से है लैस

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2015 12:04 IST
मंगलवार को आयोजित एक मीडिया इवेंट में मोटोरोला ने अपने दो नए स्मार्टफोन मोटोरोला ड्रॉयड टर्बो 2 और मोटोरोला ड्रॉयड मैक्स 2 से पर्दा उठा लिया।

मोटोरोला ड्रॉयड टर्बो 2 हाई-एंड स्पेसिफिकेशन वाला डिवाइस है। यह पिछले साल लॉन्च किए गए ड्रॉयड टर्बो का अपग्रेडेड वर्ज़न है। इसमें 5.4 इंच का क्यूएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिसप्ले है। कंपनी का दावा है कि यह 'शैटरशिल्ड' डिस्प्ले है जो एल्यूमीनियम रिजिड कोर, एमोलेड स्क्रीन और दो लेयर वाले टचस्क्रीन पैनल से बना है। अगर हैंडसेट कंक्रीट के स्लैब पर भी गिर जाता है तो इसका स्क्रीन नहीं टूटेगा।
Advertisement

(देखें: मोटोरोला ड्रॉयड टर्बो 2 बनाम मोटोरोला ड्रॉयड टर्बो)

मोटोरोला ड्रॉयड टर्बो 2 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ 3 जीबी का रैम मौजूद है। यह 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। दोनों ही वेरिएंट में 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौजूद हैं। इसमें 3760 एमएएच की बैटरी है। इसके बारे में कहा गया है कि मिले-जुले इस्तेमाल पर यह 2 दिन तक चल जाएगी। इसके अलावा बैटरी क्विक चार्ज़िंग को सपोर्ट करती है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें एफ/2.0 एपरचर वाला 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। रियर कैमरा फेज़ डिटेक्ट ऑटो फोकस फ़ीचर के साथ आता है और इसके अलावा डुअल एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। हैंडसेट में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है और इसके साथ भी फ्लैश मौजूद है। यह हैंडसेट एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इस सिंगल सिम डिवाइस में 4जी एलटीई, 3जी, सीडीएमए, वाई-फाई और अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं।
Advertisement

अन्य ड्रॉयड डिवाइस की तरह ड्रॉयड टर्बो 2 को फिलहाल अमेरिका में लॉन्च किया गया है। स्थानीय मार्केट में यह एक्सक्लूसिव तौर पर वेरीज़ोन वायरलेस नेटवर्क पर उपलब्ध होगा। बिना कॉन्ट्रेक्ट के मोटोरोला ड्रॉयड टर्बो 2 का 32 जीबी और 64 जीबी वेरिएंट क्रमशः 624 डॉलर (करीब 40,600 रुपये) और 720 डॉलर (करीब 47,000 रुपये) में मिलेगा। फिलहाल, कपंनी ने इसे अंतरराष्ट्रीय मार्केट में पेश करने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। संभावना प्रबल है कि पिछले साल लॉन्च किए गए मोटो टर्बो की तरह टर्बो 2 को भी अन्य मार्केट में पेश किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.