Motorola Razr 5G फोल्डेबल फोन स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

मोरोटोला रेज़र 5जी फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 1,24,999 रुपये तय की गई है। इसकी प्री-बुकिंग आज से शुरू हो रही है हालांकि, सेल 12 अक्टूबर से सभी रीटेल स्टोर्स और Flipkart पर शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2020 14:01 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Razr 5G की सेल 12 अक्टूबर से होगी शुरू
  • मोटोरोला रेज़र 5जी की प्री-बुकिंग आज से शुरू हो चुकी है
  • मोटोरोला रेज़र 5जी भारत में सिंगल कलर ऑप्शन में उतारा गया है

Motorola Razr 5G फोन पोलिश ग्रेफाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है

Motorola Razr 5G स्मार्टफोन को भारत में लेनोवो के स्वामित्व कंपनी के लेटेस्ट फोल्डेबल फोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। नया स्मार्टफोन मौजूदा Motorola Razr के सक्सेसर के तौर पर पेश किया गया है, जो कि 5जी सपोर्ट और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर के साथ आया है। मोटोरोला रेज़र 5जी फोन में 6.2 इंच फ्लैक्सिबल ओलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो कि Motorola Razr (2019) में भी उपलब्ध है और इस फोन को पूरा आधा फोल्ड किया जा सकता है। यह फोल्डेबल फोन एक अलग “Quick View” डिस्प्ले के साथ आया है, जिसमें आप नोटिफिकेशन आदि को देख सकते हैं। इसके अलावा मोटोरोला रेज़र 5जी फोन में मेटल और ग्लास बॉडी दी गई है, जो कि 3D ग्लास और 7000 सीरीज़ एल्यूमीनियम से बना है।
 

Motorola Razr 5G price in India, launch offers

मोरोटोला रेज़र 5जी फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 1,24,999 रुपये तय की गई है। Motorola Razr 5G फोन पोलिश ग्रेफाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है और इसकी प्री-बुकिंग आज से शुरू हो रही है। हालांकि, फोन की सेल 12 अक्टूबर से सभी रीटेल स्टोर्स और Flipkart पर शुरू हो जाएगी।
Advertisement

लॉन्च ऑफर्स की बात करें, तो HDFC Bank क्रेडिट कार्ड व डेबिट कार्ड ईएमआई ट्रांसजेक्शन पर 10,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट प्राप्त होगा। जियो ग्राहकों को इसके अलावा 4,999 रुपये के एनुअल प्लान के साथ डबल डेटा बेनेफिट भी प्राप्त होगा। साथ ही जियो बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के एक साल की अनलिमिटेड सर्विस भी प्रदान करेगा।

आपको बता दें, हाल ही में Motorola ने Motorola Razr (2019) की कीमत भारत में सस्ती की थी, जो कि अब 94,999 रुपये है।
Advertisement

ग्लोबली मोटोरोला रेज़र 5जी फोन को सितंबर में लॉन्च किया गया था, जहां इसकी कीमत $1,399.99 (लगभग 1,02,600 रुपये) थी।
 

Motorola Razr 5G specifications

डुलल-सिम (नैनो+ ईसिम) मोटोरोला रेज़र 5जी फोल्डेबल फोन एंड्रॉयड 10 आधारित My UX ऑन टॉप पर काम करता है। इसमें फोल्डेबल 6.2 इंच प्लास्टिक ओलेट प्राइमरी स्क्रीन मौजूद है, जिसका रिजॉल्यूशन 2,142x876 पिक्सल है और आस्पेक्ट रेशियो 21:9 है। नए फोल्डेबल फोन में अपडेटिड हिंज डिज़ाइन दिया गया है। फोन में सेकेंडरी 2.7 इंच की ग्लास ओलेड सेकेंडरी स्क्रीन दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 600x800 पिक्सल है और आस्पेक्ट रेशियो 4:3 है। ऊपर दिए गए फ्रंट फ्लिप पैनल सेकेंडरी स्क्रीन के जरिए यूज़र्स आसानी से फोन में आई नोटिफिकेशन को देख सकते हैं, मैसेज का तुरंत रिप्लाई कर सकते हैं व नेविगेशन का इस्तेमाल करने जैसे कई काम कर सकते हैं। यह फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर और Adreno 620 जीपीयू से लैस है। इसमें आपको 8 जीबी तक रैम भी प्राप्त होगा। मोटोरोला रेज़र 5जी में 256 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, लेकिन आप इसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा नहीं सकते है।
Advertisement

कैमरा की बात करें, तो मोटोरोला रेज़र 5जी में f/1.7 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। यह सेंसर क्वाड पिक्सल टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो कि आपको बेहतर लो-लाइट सेंसिटिविटी प्रदान करता है। इसके अलावा, इसमें ऑप्टिकल इमेज़ स्टेब्लाइज़ेशन (OIS) और लेसर ऑटोफोकस टेक्नोलॉजी दी गई है। फोन का प्राइमरी कैमरा सेकेंडरी स्क्रीन के फ्लिप पैनल के टॉप पर स्थित है, जिसकी वज़ह से यूज़र्स इस कैमरा का इस्तेमाल सेल्फी लेने के लिए भी कर सकते हैं। हालांकि, सेल्फी आप तभी ले सकेंगे जब फोन फोल्ड होगा। फोन में कुछ कैमरा मोड्स भी दिए गए हैं, जिसमें ग्रुप सेल्फी, पोट्रेट मोड, सपोट कलर जैसे कई विकल्प शामिल हैं।

सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए मोटोरोला रेज़र 5जी फोन में f/2.2 अपर्चर के साथ 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो कि प्राइमरी फोल्डेबल फोन की स्क्रीन पर नॉच डिज़ाइन के साथ स्थित है। दोनों ही कैमरा 60fps या 30fps पर फुल-एचडी वीडियो, 120fps पर स्लो-मोशन फुल एचडी वीडियो और 240fps पर स्लो मोशन एचडी वीडियो कैप्चर को सपोर्ट करते हैं।
Advertisement

इस फोन की बैटरी 2,800 एमएएच  से लैस है, जिसमें आपको 15 वॉट टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग का विकल्प मिलेगा। सिंगल चार्ज पर यह फोन 24 घंटे तक का बैटरी बैकअप प्रदान करेगा।
Advertisement

फोन में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी विकल्प की बात करें, तो इसमें 5G और 4G सपोर्ट के साथ-साथ Wi-Fi 802.11 b/g/n/ac, एनएफसी, जीपीएस/ए-जीपीएस, ग्लोनास, ब्लूटूथ 5.0 और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन पर सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, मैग्नेटोमीटर (कंपास), गायरो, बैरोमीटर, अल्ट्रासोनिक, प्रोक्सिमिटी, एम्बिएंट लाइट और एसएआर शामिल हैं। यहां ये बताना बेहद जरूरी है कि इस फोन में किसी तरह का हेडफोन जैक नहीं दिया गया है। फोन का माप 169.2x72.6x7.9mm है, और जब यह फोल्ड होता है तो इसका माप 91.7x72.6x16mm होता है। फोन का भार 192ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

2800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

2142x876 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  6. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  9. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  6. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  7. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  9. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.