• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 108MP कैमरे से लैस हो सकते हैं Motorola Edge सीरीज़ के फोन, कैमरा डिटेल्स ऑनलाइन लीक

108MP कैमरे से लैस हो सकते हैं Motorola Edge सीरीज़ के फोन, कैमरा डिटेल्स ऑनलाइन लीक

रिपोर्ट के मुताबिक, Berlin और Berlina NA कोडनेम वाले स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा दिया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, इन दोनों ही फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा, जबकि सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का OmniVision OV32B40 कैमरा मौजूद होगा।

108MP कैमरे से लैस हो सकते हैं Motorola Edge सीरीज़ के फोन, कैमरा डिटेल्स ऑनलाइन लीक
ख़ास बातें
  • Berlin और Berlina NA कोडनेम वाले फोन की कैमरा डिटेल्स आई सामने
  • दोनों फोन में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा
  • Kyoto मॉडल में दिया जा सकता है 32 मेगापिक्सल कैमरा
विज्ञापन
Motorola जल्द ही Edge सीरीज़ के तहत चार नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है, जिसकी जानकारी हाल ही में ऑनलाइन सामने आई थी। कुछ दिन पहले सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी Sierra, Berlin, Berlin NA और Kyoto कोडनेम वाले चार Edge सीरीज़ के स्मार्टफोन लेकर आने वाली है। वहीं, अब लेटेस्ट रिपोर्ट में Berlin और Berlina NA कोडनेम वाले स्मार्टफोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन की जानकारी का खुलासा किया है। इससे पहले इसी पब्लिकेशन द्वारा Kyoto स्मार्टफोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई थी।

Gizmochina ने Technik News पब्लिकेशन का हवाला देते हुए जानकारी दी है कि Berlin और Berlina NA कोडनेम वाले स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा दिया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, इन दोनों ही फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा, जबकि सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का OmniVision OV32B40 कैमरा मौजूद होगा। जानकारी के अनुसार, Berlin मॉडल में 108 मेगापिक्सल का Samsung S4KHM2 प्राइमरी कैमरा मौजूद होगा, इसके अलावा इसमें 16 मेगापिक्सल का OmniVision OV16A10 अल्ट्रावाइड कैमरा और 8 मेगापिक्सल का OmniVision OV08A10 डेप्थ कैमरा मौजूद होगा। वहीं, दूसरी तरफ Berlin NA पोन में 108 मेगापिक्सल का S5KHM2 प्राइमरी कैमरा मिलेगा, 8 मेगापिक्सल का Samsung S5K4H7 अल्ट्रावाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का OmniVision OV02B1B डेप्थ कैमरा मौजूद होगा।

इससे पहले रिपोर्ट में Kyoto मॉडल के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई थी, जिसके मुताबिक इस फोन में 108 मेगापिक्सल का Samsung S4KHM2 प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का Samsung S5K4H7 अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का OmniVision OV02B1B कैमरा मौजूद होगा।

हालांकि, सेल्फी कैमरा को लेकर अटकलें लगाई गई थी कि इसमें या तो 16 मेगापिक्सल का OV16A1Q कैमरा या फिर 32 मेगापिक्सल का OV32B कैमरा दिया जा सकता है।

आपको बता दें, इस साल की शुरुआत में Motorola ने Edge S फोन को लॉन्च किया था, जो कि क्वॉड रियर कैमरा और ड्युल सेल्फी कैमरा से लैस था। इसके अलावा, इस फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर दिया गया था।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »