मोटो ज़ेड के अपग्रेड वेरिएंट मोटो ज़ेड2 के बारे में पता चला

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2017 15:59 IST
लेनोवो के ब्रांड मोटो ने पिछले साल अपना मोटो ज़ेड स्मार्टफोन लॉन्च किया था। मोटो ज़ेड स्मार्टफोन मोटो मॉड्स के लिए सपोर्ट के साथ आता है। अब कंपनी इस स्मार्टफोन के अपग्रेडेड वेरिएंट पर काम कर रही है। और टिप्सटर इवान ब्लास ने जानकारी दी है कि नए वेरिएंट को मोटो ज़ेड2 कहा जाएगा।

एक ताजा ट्वीट में ब्लास ने एक लोगो के साथ पुष्टि की और बताया कि इस साल आने वाले मोटो ज़ेड फ्लैगशिप स्मार्टफोन को मोटो ज़ेड2 कहा जाएगा। एक तस्वीर में 'मोटो ज़ेड स्क्वायर्ड' ना हो क्योंकि लोगो में मोटो ज़ेड के साथ '2' नंबर दिया गया है। आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लेकर अभी बेहद सीमित जानकारी मिली है। लेकिन नए स्मार्टफोन को मोटो मॉड्स सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। मोटो ने हाल ही में पुष्टि की थी कि कंपनी इस साल 12 और मोटो मॉड्स लॉन्च करेगी।

कथित मोटो जे़ड2 के पिछले महीने स्प्रिंट के गीगाबिट क्लास एलटीई सर्विस डिस्प्ले के दौरान प्रदर्शित होने का पता चला था। इसी समय गेमपैड मॉड भी पेश किया गया। पिछले फोन की तुलना में नए फोन में सबसे बड़ा बदलाव जो तस्वीरों में दिख रहा है, वो है नया अंडाकार फिंगरप्रिंट सेंसर। मोटो ज़ेड में एक चौकोर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया था। इस फोन में मौज़ूदा और आने वाले मॉड्स के लिए सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि अगले फ्लैगशिप फोन में पिछले वेरिएंट की तरह ही 5.5 इंच डिस्प्ले हो सकता है। गौर करने वाली बात है कि, जिस डिवाइस को स्प्रिंट के गीगाबिट एलटीई सर्विस में दिखाया गया था वह स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर पर चलता था।

याद दिला दें कि, मोटो ज़ेड को भारत में अक्टूबर में 39,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इस फोन में 5.5 इंच (2560 x 1440 पिक्सल) क्वाडएचडी एमोलेड डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 535 पीपीआई है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम है। फोन 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है जिसे 2टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

डुअल सिम मोटो ज़ेड में ऑप्टिकल इमेज़ स्टेबिलाइज़ेशन और लेज़र ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट फ्लैश और एक वाइड एंगल लेंस के साथ फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। इसमें 2600 एमएएच की बैटरी है। फोन का वज़न 136 ग्राम है। फोन का डाइमेंशन 153.3 x75.3 x5.19 मिलीमीटर है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.1, जीपीए, ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी जैसे फ़ीचर हैं। फोन एनएफसी सपोर्ट के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में 2600 एमएएच बैटरी है। इसका डाइमेंशन 153.3x75.3x5.19 मिलीमीटर और वज़न 136 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल
#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  7. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  9. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.