• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • मोटो ज़ेड स्टाइल की तस्वीर लीक, मोटो ई का नया वेरिएंट हो सकता है लॉन्च

मोटो ज़ेड स्टाइल की तस्वीर लीक, मोटो ई का नया वेरिएंट हो सकता है लॉन्च

मोटो ज़ेड स्टाइल की तस्वीर लीक, मोटो ई का नया वेरिएंट हो सकता है लॉन्च
विज्ञापन
लेनोवो गुरुवार से शुरू हो रहे टेक वर्ल्ड 2016 में नए मोटो डिवाइस के साथ कई दूसरे प्रोडक्ट लॉन्च करेगी। अब मोटो की कथित नई फ्लैगशिप मोटो ज़ेड सीरीज स्मार्टफोन की नई रेंडर तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर से मोटो ज़ेड डिवाइस की मोटाई का पता चलता है। वहीं एक ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन से पता चलता है कि फ्लैगशिप के अलावा मोटो के बजट डिवाइस भी लॉन्च किए जा सकते हैं।

9टू5 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लीक हुई रेंडर तस्वीर को संभावित मोटो ज़ेड स्टाइल माना जा रहा है। मोटो ज़ेड स्टाइल सि4फ 5.2 एमएम पतला है। लेनोवो के इस प्रीमियम स्मार्टफोन के 5.5 इंच डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर, 3/4 जीबी रैम के साथ आने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, फोन को अपने हिसाब से कस्टमाइज़ करने के लिए मोटोमोड का इस्तेमाल करने पर यह डिवाइस थोड़ा मोटा हो सकता है।

इसके अलावा इंपोर्ट और ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन से पता चलता है कि कंपनी इवेंट में एक अपग्रेडेड मोटो ई स्मार्टफोन भी लॉन्च कर सकती है। मोटो ई स्मार्टफोन में 5 इंच डिस्प्ले, क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज हो सकती है। इसके अलावा इस फोन में 7 मेगापिक्सल रियर और 4.7 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा होने की भी उम्मीद है।

इसके साथ ही लेनोवो इस इवेंट में पहला कंज्यूमर प्रोजक्ट टैंगो डिवाइस भी लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। लेनोवो ने वीआर और एआर प्रोडक्ट के लिए चिप निर्माता मोविडिस के साथ साझेदारी भी की है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , lenovo, moto, moto E, moto z style
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »