मोटो ज़ेड फ्लैगशिप फोन में होगा 10x ऑप्टिकल ज़ूम, लीक हुए टीज़र से मिली जानकारी

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 9 जून 2016 12:48 IST
अगले मोटो फ्लैगशिप स्मार्टफोन का नया टीज़र लीक हो गया है। इस टीजर से मोटो ज़ेड के रियर कैमरे के लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।

लीक हुए टीज़र के आधार पर मोटो ज़ेड स्मार्टफोन से 10x ऑप्टिकल ज़ूम की क्षमता वाली तस्वीरें लेने का अनुमान लगाया जा रहा है। कयास लगाए गए हैं कि स्मार्टफोन का कैमरा 10x ऑप्टिकल ज़ूम वाला तो नहीं होगा, बल्कि यह क्षमता एक एड-ऑन मॉड्यूल के जरिए हासिल की जा सकेगी।

लीक हुए टीज़र में चीनी भाषा में एक कविता भी लिखी गई है। कुछ वेब पोर्टल द्वारा किए गए अनुवाद से खुलासा हुआ कि एक पंक्ति में 10एक्स ऑप्टिकल ज़ूम का ज़िक्र है।
 

इसके अलावा एक और टीज़र लीक हुआ है जिसमें फोन का एक किनारा नज़र आ रहा है। यह टीज़र फोन के सिल्वर, गोल्ड और रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट की ओर इशारा करता है।
Advertisement

इस बीच मोटोरोला ने साफ कर दिया है कि आज होने वाले इवेंट में मोटो रेज़र वी3 की वापसी नहीं हो रही है। कंपनी ने बयान जारी करके कहा कि वह अपने समय से सबसे लोकप्रिय हैंडसेट की वापसी को लेकर ग्राहकों के उत्साह से अवगत है, पर इस हैंडसेट को नहीं लॉन्च किया जाएगा। कंपनी कुछ ऐसा पेश करेगी जो मोबाइल की दुनिया को बदल कर रख देगा। इस संबंध में ख़बर फोनएरिना ने दी।
Advertisement

गौरतलब है कि पिछले महीने मोटोरोला ने यूट्यूब पर एक वीडियो विज्ञापन जारी किया था जो 9 जून के लॉन्च इवेंट का टीज़र था। टीज़र में कंपनी के लोकप्रिय मोटो रेज़र वी3 फ्लिप फोन की नुमाइश की गई थी। याद रहे कि मोटो रेज़र वी3 अपने समय का बेहद ही लोकप्रिय हैंडसेट रहा है। पूरी दुनिया में अब तक इस हैंडसेट के 130 मिलियन से ज्यादा यूनिट बिक चुके हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto, Lenovo, Moto by Lenovo, Moto Z, moto E
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.