Moto X70 Air लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 12GB रैम, 68W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स

फोन में 6.7 इंच का pOLED डिस्प्ले दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 अक्टूबर 2025 15:00 IST
ख़ास बातें
  • Moto X70 Air फोन दो कंफिग्रेशन में लॉन्च होगा।
  • इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है।
  • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट फोन में दिया गया है।

Moto X70 Air चीन में 31 अक्टूबर को लॉन्च होने जा रहा है।

Moto X70 Air चीन में 31 अक्टूबर को लॉन्च होने जा रहा है। लॉन्च से पहले इसके लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। फोन की कीमत और इसके सभी वेरिएंट्स भी सामने आ गए हैं। यह फोन Motorola Edge 70 का रिब्रांडेड वर्जन है। ग्लोबल लेवल पर कंपनी इसे 5 नवंबर को लॉन्च करेगी। फोन में 6.7 इंच का pOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 12 जीबी तक रैम होगी और 512 जीबी तक स्टोरेज मिलने वाली है। आइए जानते हैं लॉन्च से पहले इसके बारे में सभी खास बातें। 

Moto X70 Air price

Moto X70 Air फोन दो कंफिग्रेशन में लॉन्च होगा। इसके 12GB+256GB वेरिएंट का प्राइस 2599 युआन (लगभग रुपये) बताया गया है जबकि 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 2899 युआन (लगभग रुपये) होगी। फोन को Lenovo Mall और JD.com जैसे प्लेटफॉर्म्स से प्रीऑर्डर किया जा सकता है। फोन को Gadget Grey, Lily Pad, Bronze Green कलर वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा। 

Advertisement

Moto X70 Air specifications

Moto X70 Air में 1.5K (1,220 x 2,712 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 6.7 इंच का pOLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इसका पैनटोन-सर्टिफाइड पैनल SGS आई-केयर प्रोटेक्शन के साथ आता है। सहज अनलॉकिंग के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट फोन में दिया गया है। 

मोटो का X70 Air Android 16 के साथ आता है। प्रोसेसिंग के लिए फोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट होगा। जिसके साथ में 12 जीबी तक रैम दी गई है और 512 जीबी तक स्टोरेज दी गई है। फोन में 3D वेपर चैम्बर दिया गया है। हैंडसेट में 4800mAh की बैटरी होगी। डिवाइस 68W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। 

Advertisement

कैमरा की बात करें तो रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा जिसके साथ में 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड लेंस, और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेल्फी के लिए मिलने वाला है। फोन में 5G, Wi-Fi, Bluetooth, NFC, GPS, OTG, और USB Type-C का कनेक्टिविटी सपोर्ट मिलता है। यह स्मार्टफोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आने वाला है। फोन की मोटाई 5.99mm बताई गई है वजन 159 ग्राम बताया गया है। 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1220x2712 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  3. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  5. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  8. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  9. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  10. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.