50MP कैमरा, 165Hz डिस्प्ले से लैस Moto X40 आज होगा लॉन्च, जानें कैसे देखें लाइव स्ट्रीम

उपलब्धता की बात करें तो Moto X40 वर्तमान में Lenovo.com और JD.com पर प्री-बुकिंग के लिए है। Moto X40 8GB + 128GB और 12GB + 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2022 15:49 IST
ख़ास बातें
  • Motorola आज चीनी बाजार में Moto X40 को लॉन्च करने के लिए तैयार है।
  • Moto X40 वर्तमान में Lenovo.com और JD.com पर प्री-बुकिंग के लिए है।
  • Moto X40 में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया जाएगा।

Photo Credit: Weibo/Motorola

Motorola आज चीनी बाजार में Moto X40 को लॉन्च करने के लिए तैयार है। इस आगामी फोन का लॉन्च इवेंट कंपनी की ऑफिशियल साइट और Weibo पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही यह फोन Motorola द्वारा टीज किया जा चुका है, जिससे इस फोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस का काफी पता चलता है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC मिलेगा। यह फोन 4,600mAh और 5,000mAh बैटरी कैपेसिटी के साथ आ सकता है। Moto X40 फास्ट चार्जिंग में 120W तक सपोर्ट करेगा। आइए इस स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं।


Moto X40 लॉन्च तारीख


Moto X40 का लॉन्च इवेंट आज चीन में लोकल समय के मुताबिक शाम 7:30 बजे और भारतीय समय के हिसाब से शाम 5:00 बजे शुरू होगा। कंपनी अपने ऑफिशियल Weibo चैनल और वेबसाइट के जरिए वर्चुअल इवेंट को लाइव स्ट्रीम करेगी। Motorola ने Weibo और अपनी वेबसाइट पर माइक्रोसाइट के जरिए Moto X40 के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन को टीज किया है।


Moto X40 की उपलब्धता और स्टोरेज ऑप्शन


उपलब्धता की बात करें तो Moto X40 वर्तमान में Lenovo.com और JD.com पर प्री-बुकिंग के लिए है। Moto X40 8GB + 128GB और 12GB + 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगा। यह Moto Edge X30 के अपग्रेड वर्जन के तौर पर आ सकता है जो कि दिसंबर 2021 में लॉन्च किया गया था।


Moto X40 के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Moto X40 मार्केट में कई कलर ऑप्शन और कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसमें सेल्फी शूटर के लिए सेंटर में होल पंच कटआउट होगा। यह डिस्प्ले 165Hz की रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। प्रोसेसर के लिए यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC पर काम करेगा। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Moto X40 में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा मिलेगा। सेफ्टी के लिए इस स्मार्टफोन को IP68 रेटिंग मिलगी, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि यह फोन धूल और पानी से सुरक्षित है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो Moto X40 में 125W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,600mAh की बैटरी या फिर 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

60-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Moto X40, Moto X40 Price, Moto X40 specifications, China

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने भारत में लॉन्च किया Zeno 100 स्मार्टफोन, Rs 7 हजार में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X80i में मिल सकती है 6,800mAh की बैटरी, TENAA पर हुई लिस्टिंग
  2. Poco C85x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  3. कौन सा ऐप खा रहा है फोन की बैटरी? जल्द खुद बताएगा Google
  4. Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Google Pixel 10a की भारत में शुरू हुई बिक्री, 5,100mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. itel ने भारत में लॉन्च किया Zeno 100 स्मार्टफोन, Rs 7 हजार में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले
  7. Realme C83 5G भारत में लॉन्च: बजट में 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  8. Samsung ने बढ़ाए कई स्मार्टफोन के दाम, 3,000 रुपये तक महंगे हुए ये मॉडल्स!
  9. Motorola Edge 70 Fusion भारत में लॉन्च: इसमें हैं 7,000mAh बैटरी और गेमर्स के लिए 120 fps गेमिंग जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Rs 2 हजार सस्ता मिल रहा है Nothing Phone 3a, इसके बैक पैनल की टिमटिमाती लाइटें हैं खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.