108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, Helio G99 चिप के साथ Moto G72 स्मार्टफोन लान्च, जानें कीमत

Moto G72 डुअल-सिम (नैनो) फोन है जो एंड्रॉयड 12 पर चलता है।

108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, Helio G99 चिप के साथ Moto G72 स्मार्टफोन लान्च, जानें कीमत

Moto G72 को यूरोप में 260 यूरो (लगभग 21 हजार रुपये) में लॉन्च किया गया है।

ख़ास बातें
  • स्‍मार्टफोन में 128GB इंटरनल स्टोरेज है।
  • इसमें f/1.7 अपर्चर लेंस के साथ 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है।
  • Moto G72 में 5,000mAh की बैटरी है।
विज्ञापन
Moto G72 स्‍मार्टफोन भारत में 3 अक्टूबर को लॉन्च किया गया था। अब इस स्मार्टफोन को यूरोप में भी कंपनी ने लॉन्च कर दिया है। मोटोरोला की G-सीरीज में यह लेटेस्‍ट स्मार्टफोन है। फोन में मीडियाटेक G99 प्रोसेसर है, जिसके साथ 6 GB रैम जी दी गई है। फोन में 6.6 इंच का pOLED डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 576Hz टच सैंपलिंग रेट है। Moto G72 आउट-ऑफ-द-बॉक्स Android 12 पर रन करता है। डिवाइस में पावर के लिए 30W TurboPower फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। 
 

Moto G72 की कीमत

Moto G72 को यूरोप में 260 यूरो (लगभग 21 हजार रुपये) में लॉन्च किया गया है। फोन को मीटरॉइट ग्रे, मिनरल व्हाइट और पोलर ब्लू कलर में पेश  किया गया है। फिलहाल यह यूरोप के चुनिंदा देशों में खरीद के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। 

Moto G72 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस

Moto G72 डुअल-सिम (नैनो) फोन है जो एंड्रॉयड 12 पर चलता है। फोन में 6.6 इंच का pOLED डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 576Hz टच सैंपलिंग रेट है। इसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल है। यह MediaTek Helio G99 प्रोसेसर से लैस है जिसे 6GB RAM के साथ पेअर किया गया है। 

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें f/1.7 अपर्चर लेंस के साथ 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। साथ में 8 मेगापिक्सल का हाइब्रिड अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और डेप्थ कैमरा भी है। तीसरे लैंस के तौर पर 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 

स्‍मार्टफोन में 128GB इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए यह फोन 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.1, जीपीएस/एजीपीएस को सपोर्ट करता है। फोन में एक्सिलरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, लाइट सेंसर और कंपास के अलावा अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Moto G72 में 5,000mAh की बैटरी है। यह 30W TurboPower फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 166 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »