Moto X4 में दो रियर कैमरे के अलावा भी है बहुत कुछ खास, जानें टॉप फीचर

लेनोवो के स्वामित्व वाले मोटो ब्रांड ने सोमवार को भारत में अपना नया स्मार्टफोन मोटो एक्स4 लॉन्च किया। मोटो एक्स सीरीज़ का नया मोटो एक्स4 हैंडसेट नए स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर के साथ आता है और कंपनी का दावा है कि इस प्रोसेसर के साथ लॉन्च होने वाला यह भारत का पहला स्मार्टफोन है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 14 नवंबर 2017 13:35 IST
लेनोवो के स्वामित्व वाले मोटो ब्रांड ने सोमवार को भारत में अपना नया स्मार्टफोन मोटो एक्स4 लॉन्च किया। मोटो एक्स सीरीज़ का नया मोटो एक्स4 हैंडसेट नए स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर के साथ आता है और कंपनी का दावा है कि इस प्रोसेसर के साथ लॉन्च होने वाला यह भारत का पहला स्मार्टफोन है। मोटो एक्स4 के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज की कीमत भारत में 20,999 रुपये है, जबकि 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है।

Moto X4 में दो रियर कैमरे दिए गए हैं। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल है। इसके अलावा धूल व पानी से सुरक्षा के लिए फोन आईपी-68 रेटिंग के साथ आता है। मिड-रेंज सेगमेंट वाले इस स्मार्टफोन को हॉनर 9आई, वीवो वी7+, शाओमी मीए1 और सैमसंग गैलेक्सी जे3 मैक्स जैसे स्मार्टफोन से चुनौती मिलेगी। मोटो एक्स4 में कौन-कौन से ख़ास फ़ीचर हैं? आइये जानते हैं इस स्मार्टफोन के पांच सबसे ख़ास फ़ीचर के बारे में।

डुअल रियर कैमरा
फोन के डुअल कैमरा सेटअप में अपर्चर एफ/2.0, डुअल ऑटोफोकस पिक्सल सेंसर, पीडीएएफ के साथ 12 मेगापिक्सल सेंसर और अपर्चर एफ/2.2 और 120 डिग्री वाइड-एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। डुअल रियर कैमरा एक कलर कोरिलेटेड टेम्परेचर (सीसीटी) डुअल-एलईडी फ्लैश और फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस (पीडीएएफ) के साथ आता है। कुल मिलाकर, इस तरह के कैमरा सेटअप से अल्ट्रा-वाइड एंगल शॉट, सेलेक्टिव फोकस और डेप्थ डिटेक्शन के अलावा डेप्थ इफेक्ट जैसे बोकह जेनरेट करने में मदद मिलती है। कैमरे में लैंडमार्क, क्यूआर कोड, पैनोरमा, स्लो-मोशन वीडियो और बेस्ट शॉट जैसे फ़ीचर हैं।
Advertisement

फ्रंट कैमरा
सेल्फी और वीडियो चैट करने के लिए 1-माइक्रोन पिक्सल,अपर्चर एफ/2.0 व सेल्फ़ी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का सेंसर है। कंपनी का कहना है कि फोन से कम रोशनी में बेहतरीन सेल्फी ली जा सकती हैं और सेल्फी फ्लैश से भी मदद मिलती है। फ्रंट सेंसर सेल्फी पैनोरमा, फेस फिल्टर, ब्यूटिफिकेशन मोड और प्रोफेशनल मोड से लैस है।
Advertisement

धूल व पानी से सुरक्षित
मोटो एक्स4 हैंडसेट आईपी-68 रेटिंग के साथ आता है जिसका मतलब है कि फोन धूल व पानी में सुरक्षित रहेगा।
Advertisement
 

मोटो की
मोटोरोला ने मोटो एक्स4 में मोटो की नाम का एक फ़ीचर दिया है। मोटो की मदद से किसी ऐप, वेबसाइट और विंडोज़ डिवाइस से जुड़ी लॉगइन जानकारी बिना किसी परेशानी और सुरक्षित तरीके से स्टोर कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, यूज़र अपने फिंगरप्रिंट के जरिए ही लॉगइन कर पाएंगे और इस तरह पासवर्ड भूलने की झंझट से मुक्ति मिल जाएगी।
Advertisement

बार कोड और क्यूआर कोड स्कैनर
मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में बार कोड स्कैनर और क्यूआर कोड स्कैन करने की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा बिज़नेस कार्ड को भी फोन स्कैन करता है जिससे स्मार्टफोन ऑटोमैटिकली नंबर की पहचीन कर कॉन्टेक्ट में शामिल कर देता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Gorgeous looks and solid build quality
  • IP68 water resistant
  • Vivid display
  • Useful Moto Key feature
  • Good performance
  • Bad
  • Unimpressive video quality
  • Slow HDR processing
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.