200MP कैमरा सेंसर के साथ आएगा Moto X30 Pro स्‍मार्टफोन, जानें कब हो सकती है लॉन्चिंग

कहा जा रहा है कि यह स्‍मार्टफोन चीन में Moto X30 Pro कहलाएगा, जबक‍ि ग्‍लोबल मार्केट्स के लिए इसका नाम Motorola Edge 30 Ultra अल्‍ट्रा होगा।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 6 जुलाई 2022 17:12 IST
ख़ास बातें
  • ग्‍लोबल मार्केट्स के लिए इसका नाम Motorola Edge 30 Ultra अल्‍ट्रा होगा
  • फोन के बाकी फीचर्स को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है
  • फोन में 6.73 इंच का FHD+ कर्व्‍ड AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है

बताया जाता है कि यह सैमसंग का ISOCELL HP1 इमेज सेंसर हो सकता है। इसे Xiaomi 12S Ultra स्‍मार्टफोन में पेश किया जा चुका है।

पिछली कुछ रिपोर्टों में यह जानकारी मिली थी कि मोटोरोला (Motorola) एक नए स्‍मार्टफोन पर काम कर रही है, जो बड़े कैमरा सेंसर के साथ आएगा। अब कंपनी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। यह डिवाइस Moto X30 Pro बताई जाती है, जिसे
Motorola Frontier भी कहा जाता है। कंपनी के जनरल मैनेजर ‘चेन जिन' ने चीनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर अपकमिंग Moto X30 Pro की कैमरा डिटेल्‍स कन्‍फर्म की हैं। कहा जा रहा है कि यह स्‍मार्टफोन चीन में Moto X30 Pro कहलाएगा, जबक‍ि ग्‍लोबल मार्केट्स के लिए इसका नाम Motorola Edge 30 Ultra अल्‍ट्रा होगा। 

चेन जिन ने वीबो पोस्ट में बताया है कि अपकमिंग मोटो स्‍मार्टफोन में एक नया प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा, जिसका साइज 1/1.22 इंच से बड़ा है। यह एक 200 मेगापिक्सल सेंसर है, जिसके रियर कैमरा मॉड्यूल पर फ‍िट होने की उम्‍मीद है। हाल ही में कंपनी ऐलान किया था कि उसका 200 मेगापिक्‍सल और स्‍नैपड्रैगन 8 प्‍लस जेन 1 प्रोसेसर से लैस स्‍मार्टफोन जुलाई में लॉन्‍च किया जाएगा। इसके अलावा, हाल में मॉडल नंबर XT2241-1 वाला एक स्मार्टफोन चीनी 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा गया था।

कंपनी से मिली जानकारी यह अंदाजा लगाने का मौका देती है कि मोटो फोन में नया और बड़ा सेंसर Moto X30 Pro स्‍मार्टफोन में दिया जाएगा। बताया जाता है कि यह सैमसंग का ISOCELL HP1 इमेज सेंसर हो सकता है। इसे Xiaomi 12S Ultra स्‍मार्टफोन में पेश किया जा चुका है। 
Advertisement

फोन के बाकी फीचर्स को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है। लेकिन कहा जाता है कि फोन में 6.73 इंच का FHD+ कर्व्‍ड AMOLED डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है जो HDR10+ और 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल और 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिए जाने की उम्‍मीद है, जबकि फ्रंट साइड में 60 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। यह फोन 4,500mAh बैटरी के साथ पैक होकर आ सकता है, जो 125W तक फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। 

कंपनी ने हाल ही में Moto G42 को इंडिया में लॉन्च किया है। यह Moto G41 का अपग्रेड भी है, जिसे बीते साल यूरोप, लैटिन अमेरिका और मिडल ईस्ट समेत मार्केट में लॉन्च किया गया था। Moto G42 में 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ AMOLED डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन भी एक ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 680 SoC पर बेस्ड है। इसमें 20W फास्ट चार्जिंग शामिल है। भारत में Moto G42 के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.