मोटो एक्स (2017) की तस्वीरें लीक, डिज़ाइन का पता चला

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2017 14:35 IST
ख़ास बातें
  • मोटो एक्स (2017) की तस्वीरें SlashLeaks द्वारा साझा की गई हैं
  • स्मार्टफोन में मोटो ज़ेड की तरह वृताकार कैमरा सेटअप है
  • बता दें कि रियर हिस्से पर दो कैमरे हैं
पिछले महीने तस्वीरें लीक होने के बाद मोटो एक्स (2017) की और फोटो ऑनलाइन सार्वजनिक हुई हैं। इन तस्वीरों में फोन को अलग-अलग तरफ से दिखाया गया है जिससे हमें डिज़ाइन व इसके बारे में और जानकारियां मिली हैं।

मोटो एक्स (2017) की तस्वीरें SlashLeaks द्वारा साझा की गई हैं और इन फोटो से पुराने दावों की एक बार फिर पुष्टि हुई है। स्मार्टफोन में मोटो ज़ेड की तरह वृताकार कैमरा सेटअप है। बता दें कि रियर हिस्से पर दो कैमरे हैं। स्मार्टफोन में ओवल की बनावट वाला फिंगरप्रिंट सेंसर है। फ्रंट पैनल पर सेल्फी कैमरे के साथ फ्लैश भी दिया गया है। मोटो का ट्रेडमार्क लोगो पिछले हिस्से पर है। वास्तविक तस्वीरों में स्मार्टफोन का एंटिना लाइन भी नज़र आ रहा है। यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल निचले हिस्से में हैं। 3.5 एमएम ऑडियो जैक टॉप पर है।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, मोटो एक्स 2017 स्मार्टफोन में एमएसएम8953 प्रोसेसर (स्नैपड्रैगन 625) है। इसमें 3 जीबी रैम है। हालांकि, दावा 4 जीबी रैम का भी हो चुका है। इस डिवाइस की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी होगी। फोन में  5.5 इंच फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। वहीं, रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल होने की संभावना है।

मोटो एक्स (2017) को जल्द ही लॉन्च किए जाने की संभावना है। हालांकि, लेनोवो की तरफ से ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  6. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  7. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  8. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  9. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  10. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.