मोटो एक्स 2017 स्मार्टफोन की तस्वीरें लीक, 3 जीबी रैम होने का खुलासा

मोटो एक्स 2017 स्मार्टफोन की तस्वीरें लीक, 3 जीबी रैम होने का खुलासा
विज्ञापन
लेनोवो के मोटो एक्स 2017 स्मार्टफोन के बारे में पिछले साल तस्वीरों और वीडियो में पता चला था। अब इस कथित स्मार्टफोन की तस्वीरें लीक हुई हैं। और नए स्मार्टफोन का डिज़ाइन भी पहले लॉन्च हो चुके मोटो स्मार्टफोन के जैसा ही है। गौर करने वाली बात है कि स्मार्टफोन के डिज़ाइन के अलावा, इन तस्वीरों के साथ डिवाइस के स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हुआ है।

मोटो एक्स 2017 स्मार्टफोन की तस्वीरें एक यूज़र ने गूगल प्लस पर साझा कीं। इन तस्वीरों से पता चलता है कि यह डिवाइस में मोटो ज़ेड की तरह कैमरा सेटअप होगा लेकिन इसमें डुअल रियर कैमरा दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में आगे की तरफ एक अंडाकार फिंगरप्रिंट सेंसर है और इसमें फ्रंट कैमरे के लिए फ्लैश सपोर्ट भी आता है। रियर पर मोटो का जाना पहचाना ट्रेडमार्क मोटो लोगो है। इन तस्वीरों में एंटीना लाइन भी दिख रही हैं।

ख़ास बात है कि, फोन में मोटो मॉड्स के लिए दिखने वाले पोगो पिन नहीं दिख रहे हैं और इस डिवाइस में एक मेटल डिज़ाइन दिखता है। लीक हुईं तस्वीरों में, आगे की तरफ एक स्टिकर है जिस पर 'मोटोरोला कॉन्फिडेंशियल प्रॉपर्टी: नॉट फॉर सेल' लिखा हुआ है। मजेदार बात है कि लीक तस्वीरों में एक बूटलोडर स्क्रीन भी है जिसमें फोन की कुछ इंटरनल जानकारी भी दी गई है।

बूटलोडर स्क्रीन के मुताबिक, मोटो एक्स 2017 स्मार्टफोन में एमएसएम8953 प्रोसेसर (स्नैपड्रैगन 625) है। इसमें 3 जीबी रैम है। इस डिवाइस में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होने का खुलसा हुआ है। लीक तस्वीर के अनुसार, स्मार्टफोन का मॉडल नंबर एक्सटी1801 है।

स्पेसिफिकेशन और लीक के हिसाब से देखें, तो मोटो एक्स बजट स्मार्टफोन लगता है जो एक बेहद साधारण डिज़ाइन के साथ आता है। ऐसा लगता है कि ग्राहकों के बीच इस डिवाइस को लोकप्रिय बनाने में कंपनी को मुश्किल हो सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  4. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  5. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  6. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  7. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  8. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  10. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »