Motorola का लॉन्च इवेंट 2 अगस्त को, Moto Z3, Moto One और Moto One Power से उठ सकता है पर्दा

मोटोरोला का अगला प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट कंपनी के हेडक्वार्टर अमेरिका के शिकागो शहर में आयोजित होगा। भारतीय समयानुसार यह लॉन्च इवेंट 3 अगस्त को राते साढ़े 12 बजे है, यानी अमेरिका के हिसाब से तारीख 2 अगस्त होगी।

Motorola का लॉन्च इवेंट 2 अगस्त को, Moto Z3, Moto One और Moto One Power से उठ सकता है पर्दा
ख़ास बातें
  • मोटोरोला का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा Moto Z3
  • Motorola One और Motorola One Power होंगे एंड्रॉयड वन डिवाइस
  • Motorola का दावा, बदल जाएगा फोनन से इंटरेक्ट करने का तरीका
विज्ञापन
मोटोरोला का अगला प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट कंपनी के हेडक्वार्टर अमेरिका के शिकागो शहर में आयोजित होगा। भारतीय समयानुसार यह लॉन्च इवेंट 3 अगस्त को राते साढ़े 12 बजे है, यानी अमेरिका के हिसाब से तारीख 2 अगस्त होगी। कंपनी ने वीडियो ज़ारी करके इसका ऐलान किया। वीडियो में कहा गया है, "whole new way to connect, stream, download, video chat, and more." ऐसा लगता है कि इवेंट में मोटोरोला के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Moto Z3 को लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा कई दिनों से सुर्खियों से हिस्सा रहे Moto One और Moto One Power से भी पर्दा उठाया जा सकता है। हालांकि, इन्हें अब Motorola One और Motorola One Power के नाम से जाना जाएगा।

कंपनी के आधिकारिक अमेरिकी यूट्यूब चैनल पर वीडियो पब्लिश किया गया है। मोटोरोला ने साफ कर दिया है कि 2 अगस्त को होने वाले लॉन्च इवेंट में नए प्रोडक्ट पेश किए जाएंगे। The Verge को दिए बयान में Motorola ने दावा किया कि आने वाले समय में यूज़र का फोन से इंटरेक्ट करने का तरीका बदल जाएगा। यह एक अलग किस्म के स्मार्टफोन की ओर इशारा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मोटोरोला कुछ इस अंदाज में ही मोटो ज़ेड3 के लिए माहौल बनानी चाहती है। गौर करने वाली बात है कि Moto Z2 Force को बीते साल जुलाई में लॉन्च किया गया था।
 
motorola

हाल के दिनों में मोटोरोला के अगले एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन मोटो वन और मोटो वन पावर के बारे में ढेरों जानकारियां सामने आई हैं। Android Headlines की रिपोर्ट में कहा गया कि कंपनी इस बार एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन के लिए मोटो की जगह Motorola नाम का इस्तेमाल करना चाहती है। इसके साथ दोनों फोन की ग्राफिक्स की बनी तस्वीरें भी साझा की गई हैं। पुराने दावे के मुताबिक, Motorola One Power एक मिड-रेंज डिवाइस होगा जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ आएगा।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, यह मोटोरोला ब्रांड का पहला फोन होगा जो iPhone X जैसे डिस्प्ले नॉच और वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। एंड्रॉयड हेडलाइन्स द्वारा सार्वजनिक किए गए रेंडर इस फोन के पुराने रेंडर से मेल खाते हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि Motorola One और Motorola One Power दिखने में लगभग एक जैसे होंगे। हालांकि, मोटोरोला वन छोटी बॉडी और कम बैटरी क्षमता के साथ आएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि Motorola One और Motorola One Power में फ्रंट व बैक पैनल एक जैसे होंगे, लेकिन रियर कैमरा मॉड्यूल में मामूली अंतर होगा।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Motorola One के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं उपलब्ध है। वहीं, Motorola One Power में 6.2 इंच फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो, 64 जीबी स्टोरेज और 12 मेगापिक्सल + 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेटअप होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »