मोटो एम आज भारत में होगा लॉन्च

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2016 09:40 IST
ख़ास बातें
  • मोटो एम एक फुल मेटल बॉडी वाला फोन है
  • इस फोन में 4 जीबी रैम है
  • फोन में 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा है
लेनोवो मंगलवार को भारत में अपना मोटो एम स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। यह कंपनी का पहला फुल मेटल बॉडी वाला स्मार्टफोन है। मोटो एम को मुंबई में 11.30 बजे से शुरू होने वाले एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा।

याद दिला दें कि मोटो एम को चीन में 1,999 चीनी युआन (करीब 20,000 रुपये) में लॉन्च किया गया था। मेटल बॉडी के अलावा इस फोन की ख़ासियत है पीडीएएफ के साथ इसमें दिया गया 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने वाली 3050 एमएएच की बड़ी बैटरी। भारत में भी इस फोन के इसी कीमत में लॉन्च होने की उम्मीद है। इस फोन को गोल्ड और सिल्वर कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है।
Advertisement

बात करें स्पेसिफिकेशन की तो मोटोरोला मोटो एम में 5.5 इंच का फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 401 पीपीआई है। इस फोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो पी15 ऑक्टा-कोर सीपीयू है। फोन में 4 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे 128 जीबी के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है और एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है।

फोन में सेल्फी व वीडियो चैटिंग के लिए एक 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह फोन हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है जिसका मतलब है कि इसमें एक साथ दो सिम कार्ड या फिर एक सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड ही इस्तेमाल कर पाएंगे। इस फोन में 3050 एमएएच बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। लिस्टिंग में दावा किया गया है कि मोटो एम स्मार्टफोन एक डबल लेयर नैनो-कोटिंग के साथ आता है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, 4जी वीओएलटीई और यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी हैं। फोन का डाइमेंशन 151.35x75.35x7.85 मिलमीटर और वज़न 163 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी15

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.