Moto G96 5G को डिस्काउंटेड प्राइस में लिस्ट किया गया है। फोन का 8GB रैम, 128GB स्टोरेज वेरिएंट सस्ते में खरीद सकते हैं।
Moto G96 5G में 6.67 इंच की फुल HD+ कर्व्ड pOLED डिस्प्ले है।
Moto G96 5G को Flipkart सेल में सस्ती कीमत में खरीदा जा सकता है। फोन में 5500mAh की विशाल बैटरी दी गई है। यह रियर में 50MP के मेन कैमरा से लैस होकर आता है। फोन Snapdragon 7s Gen 2 चिप से लैस होकर आता है। फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। आइए विस्तार से Moto G96 5G बेस्ट डील के बारे में जानते हैं।
Moto G96 5G को डिस्काउंटेड प्राइस में लिस्ट किया गया है। फोन का 8GB रैम, 128GB स्टोरेज वेरिएंट सस्ते में खरीद सकते हैं। फोन आमतौर पर MRP 20,999 में लिस्ट होता है। लेकिन Flipkart ने फोन को डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 19,949 रुपये से भी कम रह जाती है।
Moto G96 5G को अगर आप बैंक ऑफर लगाकर खरीदते हैं तो इससे भी भारी छूट मिल सकती है। अगर आप फोन को Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो फोन पर 1050 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी। वहीं कूपन ऑफर के साथ 500 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा। यानी आप यहां पर एमआरपी से इसे 1500 रुपये तक सस्ते में पा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए Flipkart ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं।
Moto G96 5G में 6.67 इंच की फुल HD+ कर्व्ड pOLED डिस्प्ले है। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट दिया गया है। स्मार्टफोन एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड हैलो UI स्किन पर चलता है। इसमें 5,500mAh की बैटरी दी गई है और 33W वायर्ड टर्बोपावर चार्जिंग का सपोर्ट है। यह IP68 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और पानी में यह आसानी से खराब नहीं होता है।
मोटोरोला के G96 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, 4जी, ड्यूल सिम सपोर्ट, ब्लूटूथ 5.2, वाई-फाई, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी