Moto G85 5G फोन 8GB रैम, 50 मेगापिक्सल OIS कैमरा से होगा लैस, रेंडर लीक

रेंडर्स में खुलासा किया गया है कि फोन में रियर पैनल मैटे, और टेक्स्चर फिनिश के साथ आ सकता है।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by हेमन्त कुमार, सिद्धार्थ सुवर्ण, अपडेटेड: 24 मई 2024 17:09 IST
ख़ास बातें
  • फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 4 जेन 3 चिपसेट होगा।
  • फोन की कीमत 300 यूरो (लगभग 27,100 रुपये) हो सकती है।
  • फोन एंड्रॉयड 14 आधारित UI स्किन पर रन करेगा।

फोन का रियर पैनल मैटे, और टेक्स्चर फिनिश के साथ आ सकता है।

Photo Credit: ToolJunction

Moto G85 5G को कंपनी साल के अंत में लॉन्च कर सकती है। यह फोन Moto G84 5G का सक्सेसर होगा जिसे कंपनी ने सितंबर 2023 में पेश किया था। अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में कई लीक्स सामने आ चुके हैं। यह इस बात का संकेत है कि फोन जल्द लॉन्च हो सकता है। फोन की अधिकारिक लॉन्च डेट का खुलासा कंपनी की ओर से अभी तक नहीं किया गया है। अब लॉन्च से पहले फोन के रेंडर्स लीक हो गए हैं। यहां तक कि हाल ही में इसकी रिटेल कीमत भी गलती से लीक हो चुकी है। 

Moto G85 5G के रेंडर्स लीक हो गए हैं। फोन के रेंडर्स ToolJunction द्वारा एक पोस्ट के माध्यम से शेयर किए गए हैं। फोन ब्लू कलर में नजर आ रहा है और इसमें रियर में डुअल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा बताया गया है। जो कि ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ आएगा। यहां पर पुराने मॉडल की तुलना में कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन अलग हो सकता है। देखा जा सकता है कि कंपनी ने दोनों कैमरा को अलग अलग सर्कुलर यूनिट में फिट किया है जो कि वर्टीकल पोजीशन में रखी हैं। साथ में एलिप्टिकल LED फ्लैश भी है। 

रेंडर्स में खुलासा किया गया है कि फोन में रियर पैनल मैटे, और टेक्स्चर फिनिश के साथ आ सकता है। फोन के राइट स्पाइन के ऊपरी हिस्से में वॉल्यूम और पावर बटन दिए गए हैं। बॉटम में USB Type-C चार्जिंग पोर्ट मौजूद है। फोन का डिस्प्ले कर्व्ड होगा जिसमें पतले और एकसमान बेजल्स फैले होंगे। इससे पहले मॉडल में बेजल्स मोटे दिए गए थे। फ्रंट साइड में पंच होल कटआउट है जिसमें सेल्फी कैमरा फिट किया गया है। 

Moto G85 5G Specifications (Expected)

Moto G85 5G के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन को कोडनेम malmo के साथ गीकबेंच पर देखा गया है। यहां पता चलता है कि फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 4 जेन 3 चिपसेट होगा। लिस्टिंग कहती है कि यह फोन एंड्रॉयड 14 आधारित UI स्किन पर रन करेगा। फोन में Adreno 619 GPU भी दिया गया है। यह डिवाइस 8GB रैम के साथ आ सकता है। हाल ही में फोन एक यूरोपियन रिटेलिंग साइट पर लीक हो गया था। जिसमें पता चला था कि फोन की कीमत 300 यूरो (लगभग 27,100 रुपये) हो सकती है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.