Moto G85 5G आया गीकबेंच पर नजर, स्पेसिफिकेशंस और अनुमानित कीमत का खुलासा

Moto G85 5G को 8GB RAM के साथ लिस्ट किया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 ओएस पर चलता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 मई 2024 18:38 IST
ख़ास बातें
  • Moto G85 5G को 8GB RAM के साथ लिस्ट किया गया है।
  • Moto G85 5G स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 ओएस पर चलता है।
  • Moto G85 5G के 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत लगभग €300 होगी।

Moto G84 5G में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा है।

Photo Credit: Motorola

Motorola कथित तौर पर जल्द ही G-सीरीज में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। हाल ही में मोटोरोला ने भारतीय बाजार में Motorola  Edge 50 Fusion पेश किया है। G85 5G को बीते हफ्ते यूरोपीय रिटेलर की वेबसाइट पर देखा गया था। अब यह गीकबेंच बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर नजर आया है, जिसमें कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। आगामी मोटोरोला स्मार्टफोन बीते साल पेश हुए Moto G84 5G का अपग्रेड होगा। यहां हम आपको Motorola के आगामी स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Moto G85 5G की अनुमानित कीमत


Advertisement
रिटेलर लिस्टिंग के अनुसार, Moto G85 5G के 12GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग €300 (लगभग 27,219 रुपये) होगी जो कि इसके पिछले मॉडल के समान ही है।


Moto G85 5G के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


Moto G85 5G को 'malmo' कोडनेम वाले मदरबोर्ड के साथ लिस्टेड किया गया है। ऑक्टा-कोर सेटअप में 2.02GHz पर क्लॉक किए गए 6 कोर और 2.30GHz पर टिक करने वाले दो कोर शामिल हैं। इसमें Adreno 619 GPU है। ऐसा लग रहा है कि प्रोसेसर का नाम साफ नहीं है और संभावना है कि यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 3 होगा। क्योंकि स्नैपड्रैगन 695 और 480 पर अलग-अलग क्लॉक स्पीड के साथ GPU पाया जाता है।
Advertisement

Moto G85 5G को 8GB RAM के साथ लिस्ट किया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 ओएस पर चलता है। गीकबेंच के सिंगल-कोर टेस्ट रिजल्ट में स्मार्टफोन को 939 और मल्टी-कोर टेस्ट रिजल्ट में 2,092 प्वाइंट मिले। बेंचमार्किंग डाटाबेस में स्मार्टफोन के बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी का खुलासा नहीं हुआ है।


Moto G84 5G के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
आपको बता दें कि Moto G84 5G में 6.55 इंच की pOLED डिस्प्ले है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। कैमरा सेटअप के लिए इस फोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 695 पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  2. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  4. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  6. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  7. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  8. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  9. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  10. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.