120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा से लैस Moto G82 5G लॉन्च, खरीदने पर 1500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट

Moto G82 5G के  6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,499 रुपये है। वहीं इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 7 जून 2022 16:11 IST
ख़ास बातें
  • Moto G82 5G स्मार्टफोन Android 12 पर काम करता है।
  • Moto G82 5G में 6.6 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Moto G82 5G के 6GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत 21,499 रुपये है।

Moto G82 5G

मोटोरोला ने भारतीय बाजार में मंगलवार को Moto G82 5G स्मार्टफोन के मिड रेंज सेग्मेंट के तहत लॉन्च कर दिया है। यह नया Motorola स्मार्टफोन 120Hz AMOLED डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा से लैस है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 695 SoC के साथ 8GB RAM दी गई है। यह स्मार्टफोन काफी हल्का होने के साथ-साथ स्लिम भी है। आइए इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Moto G82 5G की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Moto G82 5G के  6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,499 रुपये है। वहीं इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो Moto G82 5G को Meteorite Gray और White Lily कलर में खरीदा जा सकता है। उपलब्धता की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन की बिक्री 14 जून से उपलब्ध होगा। इसे Flipkart, Reliance Digital और चुनिंदा रिटेल स्टोरे पर खरीदा जा सकता है। Moto G82 5G की खरीद पर SBI कार्ड से भुगतान पर 1,500 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट लिया जा सकता है। वहीं यह स्मार्टफोन रिलांयस जियो से 5,049 रुपये के लाभों का साथ आता है।
Advertisement
 

Moto G82 5G के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात करें तो Moto G82 5G स्मार्टफोन Android 12 पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 120Hz रिफ्रेश रेट है। प्रोसेसर की बात करें तो Snapdragon 695 SoC प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB RAM और  128GB स्टोरेज दी गई है।

कैमरा की बात करें तो इसमें f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड शूटर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में f/2.2 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.1, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप सी और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जिसे 30W टर्बोचार्जर से सपोर्ट मिलता है। डाइमेंशन के मामले में इस स्मार्टफोन की लंबाई 160.89mm, चौड़ाई 74.46mm, मोटाई 7.99mm और वजन 173 ग्राम है।
Advertisement


 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp pOLED display
  • Loud stereo speakers
  • 30W fast charging
  • Clean UI
  • Bad
  • Average video recording performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Moto G82 5G, Moto G82 5G Price, Discount on Moto G82 5G

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  6. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.