Moto G8 Power Lite की कई मुख्य स्पेसिफिकेशन लीक

Moto G8 Power Lite में पीछे की तरफ मोटोरोला लोगो में फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर सेट होगा। इसके साथ ही फोन में एचडी+ (720x1600 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले पैनल होगा।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 18 मार्च 2020 14:31 IST
ख़ास बातें
  • Moto G8 Power Lite में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है
  • फोन में टीयरड्रॉप स्टाइल नॉट शामिल होने की जानकारी भी मिली है
  • मोटो जी8 पावर लाइट के रेंडर्स भी लीक हुए हैं

Moto G8 Power Lite में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है

Moto G8 Power Lite स्मार्टफोन मोटो जी8 लाइनअप का अगला स्मार्टफोन बताया जा रहा है। पिछली रिपोर्टों ने इशारा दिया है कि लेनोवो के स्वामित्व वाली मोटोरोला इस स्मार्टफोन पर काम कर रही है और अब ताज़ा लीक इसके जल्द लॉन्च होने की जानकारी दे रही है। मंगलवार को सामने आई एक रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि मोटो जी8 पावर लाइट की कई मुख्य स्पेसिफिकेशन को गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग पर देखा गया है। हालांकि नई रिपोर्ट में साझा किए गए रेंडर फोन के पिछले रेंडर्स से मेल नहीं खाते हैं। मोटोरोला ने फिलहाल स्मार्टफोन के आधिकारिक लॉन्च की पुष्टि नहीं की है।

91Mobiles ने Google Play कंसोल लिस्टिंग पर कथित तौर पर मोटोरोला जी8 पावर लाइट को स्पॉट किया है। इसमें फोन के डिस्प्ले रिजॉल्यूशन, रैम और एंड्रॉयड वर्जन सहित कई मुख्य स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली है। लिस्टिंग में फोन का एक रेंडर भी दिखता है, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए एक टीयरड्रॉप स्टाइल नॉच देखने को मिलती है।

लिस्टिंग में यह भी जानकारी मिलती है कि Moto G8 Power Lite में पीछे की तरफ मोटोरोला लोगो में फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर सेट होगा। इसके साथ ही फोन में एचडी+ (720x1600 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले पैनल होगा। कहा जा रहा है कि यह स्मार्टफोन 4 जीबी रैम के साथ आएगा और मीडियाटेक Helio P35 चिपसेट पर काम करेगा।
 

लिस्टिंग में रियर कैमरा सेटअप के बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं है। हालांकि, क्योंकि नए रेंडर Moto G8 Plus से मिलते जुलते हैं और नाम से स्मार्टफोन के 'लाइट' वेरिएंट होने का भी पता चलता है, इसलिए हम बैक पर ट्रिपल कैमरा सेटअप होने की उम्मीद कर सकते हैं।
Advertisement

इस महीने की शुरुआत में टिपस्टर Roland Quandt ने भी मोटो जी8 पावर लाइट के कथित रेंडरर्स को साझा किया था, जहां हमने फोन में होल-पंच डिस्प्ले देखा था। इसके अलावा एक अन्य रिपोर्ट में संकेत दिया गया था कि Moto G8 Power Lite में 5,000 एमएएच क्षमता की बड़ी बैटरी के साथ ही मीडियाटेक हीलियो P35 चिपसेट दिया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.