Moto G8 Power Lite लॉन्च, 5,000 एमएएच बैटरी और तीन रियर कैमरे हैं खासियत

Moto G8 Power Lite एंड्रॉयड पाई पर चलता है। इसमें 6.5 इंच (729x1600 पिक्सल) का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। इसके अलावा वाटरड्रॉप नॉच, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 269 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2020 12:09 IST
ख़ास बातें
  • 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है Moto G8 Power Lite में
  • Moto G8 Power Lite में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है
  • मोटो जी8 पावर लाइट को भारत लाए जाने की जानकारी अभी नहीं

Moto G8 Power Lite

लेनोवो के Motorola ब्रांड ने अपने लेटेस्ट फोन Moto G8 Power Lite से पर्दा उठा लिया है। स्मार्टफोन के पिछले हिस्से पर तीन रियर कैमरे कैमरे दिए गए हैं। यह 16 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे और 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है, वो भी वाटरड्रॉप नॉच के साथ। फोन में मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। बता दें कि मोटो जी8 पावर लाइट एक तरह से बीते महीने अमेरिका में लॉन्च किए गए Moto G Power का कमज़ोर वर्ज़न है। मोटो जी8 पावर लाइट में एंड्रॉयड 9 पाई दिया गया है और यह माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के साथ आता है।
 

Moto G8 Power Lite price, availability

मोटो जी8 पावर लाइट की कीमत 169 यूरो (करीब 13,900 रुपये) है। फोन सबसे पहले मैक्सिको में उपलब्ध कराया जाएगा। आने वाले दिनों में इसे भारत भी लाए जाने की उम्मीद है। स्मार्टफोन आर्कटिक ब्लू और रॉयल ब्लू रंग में मिलेगा।
 

Moto G8 Power Lite specifications

मोटो जी8 पावर लाइट एंड्रॉयड पाई पर चलता है। इसमें 6.5 इंच (729x1600 पिक्सल) का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। इसके अलावा वाटरड्रॉप नॉच, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 269 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी है। इसमें 2.3 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

स्मार्टफोन तीन रियर कैमरे वाला है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। यह एफ/ 2.0 अपर्चर और फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस से लैस है। इसका साथ देगा एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेप्थ लेंस। एचडीआर, ब्यूटी मोड, डुअल कैमरा ब्लर इफेक्ट, टाइमर, पनोरमा, गूगल लेंस इंटीग्रेशन इस फोन का हिस्सा है। फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
Advertisement

Moto G8 Power Lite की बैटरी 5,000 एमएएच की है और यह 10 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके बारे में 19 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक और 100 घंटे तक के ऑडियो प्लेबैक देने का दावा है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस, ए-जीपीएस और ग्लोनास शामिल हैं। फोन का डाइमेंशन 164.94x75.76x9.2 मिलीमीटर है और वज़न 200 ग्राम। स्मार्टफोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Water-repellent design
  • Good battery life
  • Clutter-free Android experience
  • Bad
  • Cameras struggle in low light
  • Display isn’t very bright
  • Slightly weak processor
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी35

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.