Moto G73 5G फोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

कीमत की बात की जाए तो Moto G73 5G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 मार्च 2023 14:48 IST
ख़ास बातें
  • Motorola ने भारतीय बाजार में Moto G73 5G को शुक्रवार को लॉन्च कर दिया है।
  • Moto G73 5G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है।
  • Moto G73 5G में 6.5 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है।

Moto G73 5G में 6.5 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले है।

Photo Credit: Motorola

Motorola ने भारतीय बाजार में Moto G73 5G को शुक्रवार को लॉन्च कर दिया है। नया जी-सीरीज स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में Motorola के लेटेस्ट मॉडल के तौर पर आया है। Moto G73 5G में 6.5-इंच की फुल-एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 930 है। यह फोन 5,000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 30W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। आइए मोटोरोला के इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Moto G73 5G की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Moto G73 5G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है। कलर ऑप्शन के लिए यह Lucent White और Midnight Blue कलर्स में उपलब्ध है। उपलब्धता की बात करें तो यह ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर 16 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर्स के तहत चुनिंदा कार्ड से भुगतान पर Moto G73 5G पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं Axis, HDFC, ICICI और SBI कार्ड से 3,167 रुपये की नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी मिल सकता है।
 

Moto G73 5G के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Moto G73 5G में 6.5 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह फोन ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 930 SoC से लैस है। स्टोरेज के लिए इसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह Android 13 पर बेस्ड Android 14 पर काम करता है।
Advertisement

Moto G73 5G में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में f/2.4  अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, एफएम रेडियो, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 30W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात की जाए तो इस फोन की लंबाई 161.42 mm, चौड़ाई 73.84 mm, मोटाई 8.29 mm और वजन 181 ग्राम है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • IP52 rating
  • Smooth software experience
  • Good for mid-level gaming
  • Bad
  • Display isn't bright enough
  • Poor low-light camera performance
  • Average battery life
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 930

फ्रंट कैमरा

16-अल्ट्रापिक्सल

रियर कैमरा

50-अल्ट्रापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  2. ₹15 हजार में Poco C85x 5G, Redmi A7 Pro 5G और Lava Virat V1 5G में से कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
  4. Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप, 512GB तक SSD, Intel Core प्रोसेसर के साथ कीमत करीब ₹50 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  2. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  3. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  4. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  5. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  6. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  7. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  8. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  9. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
  10. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.