Moto G7 की तस्वीर लीक, वॉटरड्रॉप डिस्प्ले और दो रियर कैमरे की मिली झलक

Moto G7 Press Render: Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola के नए हैंडसेट Moto G7 के प्रेस रेंडर ऑनलाइन लीक हो गए हैं, साथ ही नए स्मार्टफोन को लेकर अटकलें लगनी भी शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 16 नवंबर 2018 16:17 IST
ख़ास बातें
  • सिक्योरिटी के लिए Moto G7 के बैक पैनल पर होगा फिंगरप्रिंट सेंसर
  • Moto G7 के कथित प्रेस रेंडर ऑनलाइन लीक
  • वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच वाला हो सकता है मोटो जी7

Moto G7 की तस्वीर लीक, दो रियर कैमरे हो सकते है इसमें

Photo Credit: Mr.Gizmo.com

Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola ने इस साल जून में Moto G6 सीरीज को लॉन्च किया था। अब मोटोरोला के नए हैंडसेट Moto G7 को लेकर अटकलें लगनी शुरू हो गई है। साथ ही कई मोटो जी7 से संबंधित कई लीक रिपोर्ट भी सामने आ चुकी हैं। हाल ही में Moto G7 के प्रेस रेंडर ऑनलाइन लीक हो गए हैं। प्रेस रेंडर से फोन के डिजाइन का पता चलता है। मोटोराला ब्रांड का यह हैंडसेट वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच के साथ आएगा। फोन के निचले हिस्से पर आपको Motorola लिखा नजर आएगा।

लीक प्रेस रेंडर  को साइट Mr. Gizmo द्वारा पोस्ट किया गया है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो को बढ़ाने के मकसद से कंपनी Moto G7 में वाटरड्रॉप डिस्प्ले दे सकती है। फोन के बैक पैनल पर हॉरिजोंटल डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ सिक्योरिटी के लिए मोटो लोगो में फिंगरप्रिंट सेंसर रहेगा। मोटो जी7 का बैक पैनल ग्लास से बना हो सकता है जो वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। Moto G7 स्मार्टफोन को इस साल के अंत या अगले साल के शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। Moto G7 सीरीज के तहत Moto G7, Moto G7 Play, Moto G7 Plus और Moto G7 Power को उतारा जा सकता है।
 

Moto G7 स्पेसिफिकेशन

पिछले महीने Moto G7 के स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक किए गए थे। पता चला था कि मोटोरोला का यह स्मार्टफोन 6.4 इंच डिस्प्ले फुल एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले से लैस होगा। यह स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ आएगा। इसके अलावा हैंडसेट में दो रियर कैमरे दिए जाने की उम्मीद है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का होगा और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का सेंसर हैंडसेट का हिस्सा होगा। फोन में जान फूंकने के लिए 3,500 एमएएच बैटरी हो सकती है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए Moto G7 में 64 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। उम्मीद है कि यह फोन एंड्रॉयड 9.0 पाई सॉफ्टवेयर के साथ आएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Moto G7 Press Render, Moto G7, Moto G6, Motorola, Lenovo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  5. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  6. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  7. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  8. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  10. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.