Moto G7 Power में होगी 5000 एमएएच बैटरी, और भी स्पेसिफिकेशन लीक

Motorola जल्द ही अपनी Moto G7 सीरीज़ के स्मार्टफोन से पर्दा उठाएगी। अब तक इंटरनेट पर Moto G7 और Moto G7 Play के बारे में जानकारियां सामने आ चुकी हैं। नई रिपोर्ट में Moto G7 Power के बारे में बड़ी बैटरी होने का दावा किया गया है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 30 नवंबर 2018 12:27 IST
ख़ास बातें
  • दावा किया गया है कि Moto G7 Power का कोडनेम "ocean" है
  • Moto G7 Power में हो सकता है 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा
  • मोटो जी7 पावर में 6.22 इंच का एचडी+ डिस्प्ले हो सकता है

तस्वीर में Moto G6 Play

Motorola जल्द ही अपनी Moto G7 सीरीज़ के स्मार्टफोन से पर्दा उठाएगी। अब तक इंटरनेट पर Moto G7 और Moto G7 Play के बारे में जानकारियां सामने आ चुकी हैं। नई रिपोर्ट में Moto G7 Power के बारे में बड़ी बैटरी होने का दावा किया गया है। खबर है कि Moto G7 Power को अमेरिका के फेडरल कम्युनिकेशन्स कमिशन द्वारा सर्टिफाई कर दिया गया है। वेबसाइट की लिस्टिंग से इस हैंडसेट के बारे में खुलासा हुआ है। लिस्टिंग के मुताबिक, मोटो जी7 पावर में 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी होगी।

अमेरिकी एफसीसी लिस्टिंग के बारे में सबसे पहले जानकारी एक्सडीए डेवलपर्स द्वारा दी गई। इसमें मोटो जी7 पावर की बैटरी, डाइमेंशन, डिज़ाइन और कनेक्टिविटी फीचर का ज़िक्र है। लिस्ट किए गए स्मार्टफोन का मॉडल नंबर XT1955-4 है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, Moto G7 Power की बैटरी 5,000 एमएएच बैटरी है। डाइमेंशन का ज़िक्र है। स्मार्टफोन 159x76 मिलीमीटर का है और डायगोनल लेंथ 167 मिलीमीटर है।

फोन के स्केमेटिक से पता चलता है कि इस फोन में पिछले हिस्से पर एक रियर कैमरा होगा। हालांकि, इस लिस्टिंग हैंडसेट के फ्रंट पैनल के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। डिस्प्ले के बारे में भी कुछ नहीं कहा गया है। गौर करने वाली बात है कि एफसीसी लिस्टिंग में मोटो जी7 पावर के कनेक्टिविटी फीचर का भी ज़िक्र है। लिस्टिंग के मुताबिक, कुछ क्षेत्र में यह हैंडसेट एनएफसी को सपोर्ट करेगा। स्मार्टफोन के चार मॉडल हैं जो अलग-अलग मार्केट के लिए हैं।
 

एफसीसी लिस्टिंग से सार्वजनिक हुए Moto G7 Power के स्पेसिफिकेशन के अलावा एसडीए डेवलपर्स की रिपोर्ट में कुछ और कथित फीचर का ज़िक्र है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Moto G7 Power का कोडनेम "ocean" है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर और एड्रेनो 506 जीपीयू हो सकता है। इसके अलावा मोटो जी7 पावर के 2 जीबी, 3 जीबी और 4 जीबी रैम वेरिएंट होंगे। स्टोरेज के विकल्प होंगे- 32 जीबी और 64 जीबी।
Advertisement

दावा किया गया है कि Moto G7 Power में एफ/2.0 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, एफ/2.2 अपर्चर के साथ। फोन में सिनेमाग्राफ मोड, स्पॉट कलरिंग और बोकेह शॉट जैसे फीचर हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड वन डिवाइस नहीं है। लेकिन यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई पर चलेगा। इसके अलावा मोटो जी7 पावर में 6.22 इंच का एचडी+ डिस्प्ले हो सकता है। इसे ब्लैक, ब्लश, इंडिगो और सिल्वर रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto G7 Power, Moto G7 Power Specifications, Motorola, Lenovo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  4. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  10. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.